श्याम जन्मोत्सव के मौके पर श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने किया अपने मुखिया अशोक बंसल का सम्मान, सम्मान से अभिभूत श्याम सेवक अशोक ने कहा- यह सम्मान आप सभी श्याम प्रेमियों को समर्पित

श्याम जन्मोत्सव के मौके पर श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने किया अपने मुखिया अशोक बंसल का सम्मान, सम्मान से अभिभूत श्याम सेवक अशोक ने कहा- यह सम्मान आप सभी श्याम प्रेमियों को समर्पित kshititech
12 नवंबर की रात्रि श्री श्याम परिवार शक्ति के मुखिया अशोक बंसल का सम्मान करते सदस्य गण

श्याम जन्मोत्सव के मौके पर श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने किया अपने मुखिया अशोक बंसल का सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 12 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव के पावन मौके पर शक्ति के श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम परिवार शक्ति ने अपने मुखिया एवं श्याम सेवक अशोक बंसल का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया तथा सम्मान से अभिभूत मुखिया अशोक बंसल ने कहा कि यह सम्मान आप सभी श्याम प्रेमियों का सम्मान है, एवं बाबा श्याम की कृपा से हम सभी को उनकी सेवा करने का, आराधना करने का एक सौभाग्य मिला है, हम सभी अपनी जिम्मेदारियो को निभा रहे हैं एवं बाबा श्याम इसी तरह से हम सभी को शक्ति एवं ऊर्जा देते रहे,मेरा पूरा जीवन बाबा श्याम की सेवा में समर्पित रहे, इस अवसर पर काफी संख्या में श्री श्याम परिवार शक्ति के सदस्य एवं श्याम प्रेमी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम के पश्चात बाबा श्याम के सजे दरबार में लोगों ने ज्योत ली तो वही प्रख्यात भजन गायको ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी जिस पर श्याम प्रेमी झूम उठे एवं देर रात्रि तक चले श्याम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में लोगों ने बाबा श्याम का दीदार किया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading