शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर शक्ति के नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पार्षदों के साथ वृक्षारोपण. स्वच्छता मित्रों एवं पालिका कर्मचारियों को कराया स्वल्पाहार. पार्षदों ने भी दी अध्यक्ष जी को बधाई. शुभकामनाओं से अभिभूत श्याम सुंदर ने कहा- हम सब मिलकर करेंगे शहर का विकास





जन्मदिन के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पार्षदों के साथ वृक्षा. स्वच्छता मित्रों एवं पालिका कर्मचारियों को कराया स्वल्पाहार. पार्षदों ने भी दी अध्यक्ष जी को बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -16 मई को नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर नगर पालिका शक्ति में स्वच्छता मित्रों एवं पालिका के कर्मचारियों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को सभी स्वच्छता दीदियों ।स्वच्छता मित्रों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तो वहीं नगर पालिका शक्ति के उपाध्यक्ष एवं पार्षद गणों ने भी अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को गुलदस्ता भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी कहा कि आज का यह दिन मेरे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। तथा आप सभी के आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं से मैं अभिभूत हूं।तथा आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद यूं ही बना रहे। जिससे हम सभी मिलजुल कर सकती शहर को सदैव प्रगति के पथ पर ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करते रहें। इस अवसर पर 16 मई को सोशल मीडिया के माध्यम से भी नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लगा रहा तो वही शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर भी पहुंच कर देर रात्रि उनके जन्मदिन का केक काटकर उनके मुंह मीठा भी कराया। वही नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर अग्रवाल सभा शक्ति। मारवाड़ी युवा मंत्र शाखा शक्ति। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई शक्ति। श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति। श्री हनुमान सेवा परिवार शक्ति सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। व्यापारिक एवं राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है








