जिला मुख्यालय शक्ति में निकली अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल समाज की भव्य शोभायात्रा- कमला हरी एवेन्यू से अग्रसेन चौक तक एवं शुभम ग्रीन्स तक जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत. पूरा शहर जगमगा उठा शोभा यात्रा के स्वागत में







जिला मुख्यालय शक्ति में निकली अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल समाज की भव्य शोभायात्रा- कमला हरी एवेन्यू से अग्रसेन चौक तक एवं शुभम ग्रीन्स तक जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -अग्रवाल समाजशक्ति द्वारा 11 अक्टूबर की शाम शहर के स्टेशन रोड स्थित कमला हरी एवेन्यू से भगवान अग्रसेन जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कमला हरी एवेन्यू में संचालक दिनेश अग्रवाल सीए एवं उनके परिवार जनों द्वारा आगंतुक समाज बंधुओ का स्वल्पाहार एवं अग्रसेन जी का दुपट्टा तथा मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तो वहीं इस अवसर पर समाजसेवी का श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल ने भी समस्त नारी शक्ति का स्वागत किया। कमला हरी एवेन्यू में शोभा यात्रा में भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना शक्ति के विद्वान पंडित राधेश्याम शर्मा। पंडित रिंकू शर्मा ने करवाई तथा इस अवसर पर अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल।पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष विक्कू दुल्हन ने पूजा अर्चना करवाई तथा शोभा यात्रा बैंड बाजे आतिशबाजी एवं आकर्षक झांकियो के साथ निकल पड़ी तथा यात्रा मार्ग में शोभा यात्रा का बालाजी ट्रेडर्स के संचालक जुगमंदर अग्रवाल। मयंक अग्रवाल। द्वारा स्वल्पाहार के द्वारा स्वागत किया गया तो वहीं शहर के अशोक टॉकीज के बगल में गोपीचंद बत्रा गोपी होटल द्वारा भी स्वागत किया गया तथा यात्रा मार्ग में हाई स्कूल के सामने खरकिया परिवार। सत्य विद्या ज्वेलर्स के संचालक अरुण अग्रवाल। अनिल अग्रवाल द्वारा भी स्वागत किया गया एवं अग्रसेन चौक में जहां महा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ तो वही अग्रसेन चौक को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया था एवं झालरों की रोशनी एवं आतिशबाजी के साथ महाआरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल बिलासपुर। कार्यक्रम के अध्यक्ष अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सुनील केडिया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ श्रीमती अंकित बंसल गोयल। डॉ अंकित पालीवाल एवं समाजसेवी संजय छपारिया पूरे शोभायात्रा मार्ग में साथ-साथ चल रहे थे तथा अतिथियों का भी प्रत्येक परिवारों द्वारा स्वागत किया गया एवं शहर के प्रत्येक अग्रवाल घरों में दीयों की रोशनी भी की गई तथा शोभा यात्रा में जहां नारी शक्ति की मारी उपस्थित थी तो वहीं शहर के समाज बंधु अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर इस यात्रा में शामिल हुए एवं पूरी शोभायात्रा में एक अभूतपूर्व उत्साह अग्रसेन जयंती के पर्व को लेकर देखने को मिला तथा यात्रा शहर के अग्रसेन चौक नवधा चौक हटरीचौक होते हुए शुभम ग्रीन्स पहुंची एवं अन्य स्थानों पर भी समाज बंधुओ तथा अन्य संस्थाओं एवं लोगों द्वारा इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में जहां आवागमन की व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस थाना शक्ति के कोतवाल लखन पटेल सहित पूरी पुलिस टीम डटी रही तो वहीं ट्रैफिक पुलिस भी पूरी व्यवस्था को बनाने में जुटी रही






