एसपी साहब के निर्देश पर दारू पिलाने वालों पर पुलिस ने करी कड़ी कार्रवाई. 4 अप्रैल की शाम शहर के दैनिक सब्जी बाजार में सड़क पर खुलेआम पिलाई जा रही थी शराब पुलिस ने दिया अल्टीमेटम- कहा अवैध धंधे करने वालों पर होगी सख्ती से का, शराब दुकान को बुधवारी बाजार से अन्यत्र स्थानांतरित करने की फिर नागरिकों ने करी मांग



एसपी साहब के निर्देश पर दारू पिलाने वालों पर पुलिस ने करी कड़ी कार्रवाई शहर के दैनिक सब्जी बाजार में सड़क पर खुलेआम पिलाई जा रही थी शराब पुलिस ने दिया अल्टीमेटम- कहा अवैध धंधे करने वालों पर होगी सख्ती से करवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में दैनिक सांध्य कालीन सब्जी बाजार वाले परिसर में खुलेआम कुछ लोगों द्वारा शाम के समय सड़क पर ही अस्थाई रूप से घेरा बनाकर लोगों को शराब पिलाने का अवैध धंधा किया जा रहा था। तथा उपरोक्त स्थान पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग शाम के समय सब्जी खरीदने आते हैं। जिसमें महिला. पुरुष. बच्चे भी होते हैं। एवं ऐसे अवैध धंधों के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। तो वही जन भावनाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने उपरोक्त मामले की सूचना शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को दी। जिस पर एसपी साहब ने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी पर शक्ति पुलिस को मौके पर भेजकर अवैध शराब पिलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा उन्हें पुलिस थाना लाया गया है। एवं शक्ति पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पिलाने वाले बक्से नहीं जाएंगे तथा पुलिस की पैनी नजर सभी पर लगातार बनी हुई है। एवं पुलिस ने कहा है कि विगत वर्ष उपरोक्त मार्ग पर काफी संख्या में लोगों द्वारा सड़क पर ही चखना सेंटर बनाकर संचालित किया जा रहे थे। जिसे नागरिकों की मांग पर आबकारी विभाग के संयुक्त प्रयासों से उन्हें हटाया गया था तथा पुनः कुछ लोगों द्वारा सड़क पर ही ऐसा कार्य किया जा रहा था
शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास भी असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा
शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर कोरबा रोड में भी मंदिर के नजदीक ही सुनसान गली में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है। तथा अंधेरा होते ही ऐसे तत्व यहां इकट्ठे होकर शराब पीते देखे जाते हैं तो वहीं मंदिर में होने वाले सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भी ये असामाजिक तत्व वहां जमे रहते हैं। जिससे महिलाओं एवं आम श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय पुलिस को चाहिए कि ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें
बुधवारी बाजार की शराब दुकान को किया जाए शहर से बाहर। नागरिकों ने करी मांग
शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में स्थित शराब दुकान लोगों के लिए सर दर्द बन गई है. तथा यह शराब दुकान जहां शहर के बीचो-बीच स्थित है. तो वहीं यहां प्रतिदिन सब्जी बाजार लगता है. जहां रात्रि 7:00 तक भारी भीड़ रहती है. एवं शराब दुकान के चलते जहां वहां का माहौल भी खराब हो रहा है.तो वही लोग शराब दुकान से शराब खरीद कर सड़क पर ही पीते देखे जाते हैं. एवं आए दिन सड़कों पर लोग शराब पीकर पड़े भी रहते हैं


