मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में 6 जून को होगी जिला स्तर की कार्यशाला, विधायक गोमती साय रहेगी अतिथि के रूप में मौजूद, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी, एनडीए सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में 6 जून को होगी जिला स्तर की कार्यशाला, विधायक गोमती साय रहेगी अतिथि के रूप में मौजूद, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी, एनडीए सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता kshititech
6 जून को शक्ति में होगी भाजपा की कार्यशाला

मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में 6 जून को होगी जिला स्तर की कार्यशाला, विधायक गोमती साय रहेगी अतिथि के रूप में मौजूद, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- केंद्र की सरकार में एनडीए गठबंधन वाली नरेंद्र मोदी सरकार के साल 2025 में सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी इसे एक कार्यक्रम के रूप में आयोजित कर रही है, साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार एनडीए गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में शपथ ली थी, तथा साल 2019 में फिर से चुनाव हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड सीटों से केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई एवं देश की जनता ने पुनः साल 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों को देखते हुए तीसरी बार उन्हें सत्ता की बागडोर सौपी तथा मई 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ली थी, तथा मई 2025 में सरकार के सफलतम तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है,एवं कुल 11 वर्षों के इस एनडीए गठबंधन सरकार के सफर ने देश के विकास को नई दिशा दी है तो वहीं विश्व स्तर पर भी भारत का मान सम्मान बड़ा है

मोदी सरकार के इन्हीं सभी जन कल्याणकारी कार्यों को अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले द्वारा भी 6 जून को संकल्प से सिद्धि के तहत विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के अंतर्गत दोपहर 2:30 बजे जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा कार्यालय सक्ती में आयोजित की गई है, उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि 6 जून को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती गोमती साय ( विधायक पत्थलगांव एवं प्रदेश सह संयोजक) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी,तथा इस कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी के अंतर्गत प्रदेश/ राष्ट्रीय पदाधिकारी / कार्यकारिणी सदस्य,प्रदेश मोर्चा/ राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, सांसद /विधायक / पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी,जिला मोर्चा के अध्यक्ष,जिला पंचायत/ जनपद पंचायत के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य,नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल के टोली,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे एवं उपरोक्त जिला स्तरीय कार्यशाला के लिए भाजपा द्वारा नेतराम चंद्रा जिला संयोजक,सोनसाय देवांगन,भूपेंद्र शंकर पटेल एवम अरुण शर्मा को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading