सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पहुंची चोरों तक-शक्ति पुलिस की सक्रियता से चलती ट्रकों से बोरे चोरी करने वाले आरोपियों पर हो रही लगातार कार्रवाई. चोरी का तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे. शक्ति टीआई लखन पटेल की सक्रियता से बड़ी-बड़ी चोरियों का हो रहा खुलासा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पहुंची चोरों तक-शक्ति पुलिस की सक्रियता से चलती ट्रकों से बोरे चोरी करने वाले आरोपियों पर हो रही लगातार कार्रवाई. चोरी का तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे. शक्ति टीआई लखन पटेल की सक्रियता से बड़ी-बड़ी चोरियों का हो रहा खुलासा kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पहुंची चोरों तक-शक्ति पुलिस की सक्रियता से चलती ट्रकों से बोरे चोरी करने वाले आरोपियों पर हो रही लगातार कार्रवाई. चोरी का तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे. शक्ति टीआई लखन पटेल की सक्रियता से बड़ी-बड़ी चोरियों का हो रहा खुलासा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश किया गया।चलते ट्रक पर चढ़कर चावल चोरी करने की घटना में संलिप्त फरार आरोपी अश्वनी कुमार पटेल उर्फ भोलू गिरफ्तार।पूर्व में दो अन्य आरोपी नितिन कुमार पटेल एवं विरेन्द्र धीरहे गिरफ्तार किए जा चुके हैं।सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी कर बंटवारा किए गए चावल आरोपी के कब्जे से बरामद। प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल गया।थाना सक्ती पुलिस द्वारा चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए प्रकरण के अंतिम फरार आरोपी अश्वनी कुमार पटेल उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।प्रकरण के संबंध में प्रार्थी संकेत गोयल, निवासी वार्ड क्रमांक 14 सक्ती द्वारा दिनांक 09.06.2026 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ट्रक क्रमांक CG-15-BL-9002 में मारुति एग्रोवेट राइस मिल सरवानी से चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर ले जाया जा रहा था। गोदाम पहुंचने पर 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई। संदेह होने पर ग्राम टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते हुए तथा दो अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसका सहयोग करते हुए दिखाई दिए।रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 269/2026 धारा 305(ग) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नितिन कुमार पटेल, निवासी नंदेली, सक्ती को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का 50 किलोग्राम चावल बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।इसके पश्चात दिनांक 19.06.2026 को प्रकरण के फरार आरोपी विरेन्द्र धीरहे, निवासी ग्राम नंदेली, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक बोरी चोरी का चावल एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एवेंजर मोटरसाइकिल जप्त की गई। उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।प्रकरण का तीसरा आरोपी अश्वनी कुमार पटेल उर्फ भोलू, निवासी ग्राम नंदेली, घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अश्वनी कुमार पटेल उर्फ भोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों नितिन कुमार पटेल एवं विरेन्द्र धीरहे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा अपने हिस्से में बचा हुआ चोरी का चावल प्रस्तुत किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी अश्वनी कुमार पटेल उर्फ भोलू, पिता महेन्द्र प्रसाद पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली, थाना एवं जिला सक्ती (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।थाना सक्ती पुलिस द्वारा उक्त चोरी के मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वर्तमान में सभी आरोपी उप जेल सक्ती में निरुद्ध हैं।उक्त कार्रवाई थाना सक्ती पुलिस की तत्परता, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग एवं सतत प्रयासों का परिणाम है, जिसके फलस्वरूप चोरी के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading