



29 सितंबर को मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा किया जाएगा अग्रवाल समाज के बुजुर्ग जनों का सम्मान समारोह, विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी होगा आयोजन, शाखा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- शक्ति शहर की सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्री अग्रसेन जयंती समारोह के चल रहे पखवाड़े के अंतर्गत 29 सितंबर 2024 दिन- रविवार को शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक हटरी धर्मशाला शक्ति में अग्रवाल समाज के बुजुर्ग जनों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (साइ कंप्यूटर) एवम राकेश अग्रवाल शांति पैलेस कोषाध्यक्ष ने बताया कि 29 सितंबर को आयोजित बुजुर्ग जनों के सम्मान समारोह में जहां मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा वृहद रूप से तैयारी की गई है, तो वहीं इस कार्यक्रम के दौरान 60 वर्ष से ऊपर के अग्रवाल समाज के वरिष्ठ जनों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं शतरंज प्रतियोगिता,कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता,रमी ताश (केवल मनोरंजन हेतु) एवं लकी हौजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जो की पूर्ण रूप से निशुल्क होगी एवं प्रतियोगिताओं के नियम प्रतियोगिता स्थल पर ही तुरंत बताए जाएंगे, साथ ही 28 सितंबर 2024 तक शहर के सभी समाज बंधुओ को ऐसे 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग जनों की जानकारी मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा के पास प्रेषित करने की अपील की है, तथा उपरोक्त जानकारियां हरिओम अग्रवाल (संरक्षक) 9826187070, मुकेश अग्रवाल (अध्यक्ष) 9301 581234 एवं राकेश अग्रवाल शांति पैलेस 9329629910 में प्रेषित करने की अपील की है,उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की प्रभारी मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा किया जा रहा है एवं इस कार्यक्रम को लेकर जहां समाज के वरिष्ठ जनों में उत्साह है तो वहीं आगंतुक वरिष्ठ जनों के सम्मान में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया है, तथा कार्यक्रम की आयोजक मारवाड़ी एवं मंच की शक्ति शाखा ने अग्रवाल समाज के ऐसे सभी 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग जनों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करते हुए पहुंचने का आग्रह किया है





