19 जुलाई को शहर के संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन. जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब एवं शहर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण. विद्यालय के डायरेक्टर प्रकाश अग्रवाल सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी रहे मौजूद


19 जुलाई को शहर के संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन. जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब एवं शहर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति सकती के हरेठी स्थित संस्कार स्कूल परिसर में 19 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर तथा अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने की। दोनों अतिथियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार अग्रवाल (राजू), महेंद्र जिंदल, जिला अध्यक्ष मुकेश बंसल, जिला महामंत्री प्रकाश अग्रवाल, ट्रस्टी सदस्य विजय डालमिया, गजेंद्र डालमिया, राकेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कालू अग्रवाल, संजय अग्रवाल (ठेकेदार), प्रकाश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सहित संस्कार स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के जनजागरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

