मंदिर में चढ़ी 30 टन चांदी में 6% चांदी ही असली. सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता. बाजार में जांच की भी करी मांग. चांदी में नकली धातु मिला भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

मंदिर में चढ़ी 30 टन चांदी में 6% चांदी ही असली. सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता. बाजार में जांच की भी करी मांग. चांदी में नकली धातु मिला भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई kshititech

मंदिर में चढ़ी 30 टन चांदी में 6% चांदी ही असली. सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता. बाजार में जांच की भी करी मांग. चांदी में नकली धातु मिला भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले  व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -वैष्णो देवी धाम पर चढ़ाया जा रहे चांदी के आभूषण नकली पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार श्राइन बोर्ड द्वारा सरकारी टकसाल में गलाने के लिए भेजे गए लगभग 20 टन चांदी के आभूषणों में से मात्र 5 से 6 प्रतिशत ही शुद्ध चांदी प्राप्त हुई।बताया गया कि जिन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 550 करोड़ रुपये आंकी गई थी, उनमें से लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की ही वास्तविक चांदी निकली। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कैडमियम जैसी धातु पाए जाने की बात सामने आई, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।कटड़ा में स्वर्णकार एसोसिएशन कटड़ा एवं जम्मू प्रांत द्वारा माता वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाए जा रहे कथित नकली चांदी के सामान को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से बाजार में सख्त जांच अभियान चलाने की मांग की।

प्रेस वार्ता के साथ जारी संगठनात्मक बैठक के दस्तावेज़ के अनुसार यह एक औपचारिक बैठक थी, जिसमें जम्मू प्रांत और कटड़ा इकाई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार एसोसिएशन कटड़ा के प्रधान सुदर्शन कुमार कोहली ने की।इस दौरान विनय लूथरा (सचिव, जम्मू प्रांत), अशुतोष कपूर, अजय वर्मा, अमित हीरा, रमन वर्मा, सोहित सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक दस्तावेज़ पर कुल 17 सदस्यों के हस्ताक्षर और संपर्क विवरण दर्ज किए गए, जो इस मुद्दे पर संगठन की एकजुटता को दर्शाते हैं।आभूषणों में नकली धातू मिलने के मामले सामने आएएसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में मंदिर में चढ़ाए जा रहे चांदी के आभूषणों और धार्मिक सामग्री में नकली धातु मिलने के मामले सामने आए हैं।उनका कहना था कि कुछ गैर-पंजीकृत विक्रेता श्रद्धालुओं को कम कीमत का लालच देकरनकली चांदी के उत्पाद बेच रहे हैं, जिससे न केवल श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं बल्कि स्थानीय पंजीकृत स्वर्णकारों की साख भी प्रभावित हो रही हैउन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि माता के दरबार में चढ़ावा चढ़ाने से पहले सामान की शुद्धता अवश्य सुनिश्चित करें तथा केवल अधिकृत और प्रमाणित दुकानदारों से ही खरीदारी करें।एसोसिएशन ने प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों से संयुक्त रूप से बाजार में निरीक्षण अभियान चलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading