अब जिले वासियों को आंखों की जांच के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर, शक्ति के जिला चिकित्सालय में मिलेगी प्रसिद्ध नेत्रों रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, चिकित्सा सुविधाओं में अग्रणी जिले की ओर अग्रसर शक्ति जिला

अब जिले वासियों को आंखों की जांच के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर, शक्ति के जिला चिकित्सालय में मिलेगी प्रसिद्ध नेत्रों रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, चिकित्सा सुविधाओं में अग्रणी जिले की ओर अग्रसर शक्ति जिला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शक्ति जिले के नागरिकों की जन भावनाओं को देखते हुए जिला चिकित्सालय में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ सुनंदा कुमारी की नई नियुक्ति कर दी है, तथा उपरोक्त नियुक्ति के आदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किये हैं अब शक्ति शहर के नेत्र मरीजों को अपनी नेत्र संबंधी जांच एवं अन्य बीमारियों के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा शक्ति के जिला चिकित्सालय में ही इस नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेगी, जिले की जनता ने छत्तीसगढ़ शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा शक्ति जिले का जिला चिकित्सालय भी अब स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में एक अग्रणी चिकित्सालय के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है