27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी पर शक्ति में निकलेगी निशान यात्रा. रात्रि 7:00 बजे से राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम. श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन

27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी पर शक्ति में निकलेगी निशान यात्रा. रात्रि 7:00 बजे से राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम. श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन kshititech
27 अप्रैल को शक्ति में मोहनी एकादशी पर होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी पर शक्ति में निकलेगी निशान यात्रा रात्रि 7:00 बजे से राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर में 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मोहिनी एकादशी के पावन मौके पर सुबह 8:00 बजे श्री राम मंदिर शक्ति से निशान यात्रा का आयोजन किया गया है। तथा जो श्याम प्रेमी बाबा का निशान उठाना चाहते हैं उन्हें सुबह 8:00 बजे तक राम मंदिर पहुंचने का आग्रह किया गया है। एवं यह निशान यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी।जहां बाबा श्याम को निशान अर्पित किए जाएंगे

रात्रि 7:00 बजे से श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम

27 अप्रैल दिन- सोमवार को मोहिनी एकादशी के मौके पर श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक रमन गंगावत एवं संतोष दास महंत बाबा श्याम के भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे एवं बाबा श्याम के दरबार को प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित किया जाएगा तो वहीं रात्रि 7:30 से भजन संध्या प्रारंभ होगी एवं रात्रि 11:30 बजे बाबा श्याम की आरती होगी आयोजक संस्था ने सभी श्याम प्रेमियों को सह परिवार इस भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे