शक्ति में बनेगा अग्रवाल समाज का नया कन्या भवन. समाजसेवी पवन अग्रवाल बिलासपुर ने सवा तीन एकड़ भूमि भवन निर्माण हेतु करी दान.ट्रस्ट के माध्यम से होगा कन्या भवन का निर्माण एवं संचालन. 11 अक्टूबर को शक्ति में अग्रसेन जयंती पर्व पर हुआ भव्य समारोह. वंदे मातरम के पूर्ण गायन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ. समाज बंधुओ ने किया अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी का आभार

शक्ति में बनेगा अग्रवाल समाज का नया कन्या भवन. समाजसेवी पवन अग्रवाल बिलासपुर ने सवा तीन एकड़ भूमि भवन निर्माण हेतु करी दान.ट्रस्ट के माध्यम से होगा कन्या भवन का निर्माण एवं संचालन. 11 अक्टूबर को शक्ति में अग्रसेन जयंती पर्व पर हुआ भव्य समारोह. वंदे मातरम के पूर्ण गायन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ. समाज बंधुओ ने किया अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी का आभार kshititech
11 अक्टूबर को शक्ति में आयोजित अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर में अग्रवाल समाज का जल्द ही नवीन कन्या भवन का निर्माण किया जाएगा। अग्रवाल समाज द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार इस दिशा में प्रयास किये जा रहे थे तथा इन प्रयासों को पूर्ण रूप से गति 11 अक्टूबर को मिली जब श्री अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन अग्रवाल बिलासपुर ने करीब सवा 3 एकड़ भूमि कन्या भवन निर्माण के लिए दान देने की जानकारी दी। तथा इस कार्य के को गति देने के लिए एक ट्रस्ट का गठन कर ट्रस्ट के माध्यम से भवन निर्माण एवं संचालन संबंधी जानकारियां दी। जिस पर अग्रवाल समाज शक्ति ने उनका आभार व्यक्त किया। 11 अक्टूबर को अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में शक्ति के शुभम ग्रीन्स में श्री अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह आयोजित किया गया था इस अवसर पर भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं आरती की गई तत्पश्चात वंदे मातरम के पूर्ण गायन के माध्यम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी पवन अग्रवाल बिलासपुर। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुनील केड़िया।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ अंकिता बंसल गोयल अंबिकापुर। डॉ अंकित पालीवाल जांजगीर। समाजसेवी संजय छापारिया बिलासपुर। डॉक्टर राहुल अग्रवाल शक्त। अग्ररत्न बजरंग अग्रवाल आचार्य शक्ति। अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल। अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन एवं अग्रवाल सभा शक्ति के निवृत्तमान अध्यक्ष आनंद अग्रवाल प्रमुख रूप से मंचास्थ थे ल कार्यक्रम के दौरान जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल दुल्हन एवं सचिव विकास मुनीराम के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का अग्रसेन दुपट्टा। मोतियों की माला। एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इस दौरान अग्रसेन जयंती समारोह समिति। अग्रवाल महिला मंडल। अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति एवं अग्रवाल सभा के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मंच के माध्यम से जयंती समारोह समिति द्वारा अग्र बायोडाटा सेंटर द्वारा विगत दिनों आयोजित परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए भी उनका सम्मान किया गया कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन विकास विक्कू दुल्हन ने देते हुए जयंती समारोह के समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया। अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज शक्ति का अग्रवाल समाज एक संगठित समाज है। तथा लगातार समाज के सहयोग से सेवा तथा रचनात्मक कार्य किया जा रहे हैं। एवं श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने समाज सेवी पवन अग्रवाल को कन्या भवन निर्माण की पहल के लिए समाज बंधुओ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन अग्रवाल ने कहा कि आज शक्ति मेरी जन्मस्थली है तथा मुझे इस बात का गौरव है कि आज मैं आप सबके बीच यहां मौजूद हूं। एवं आने वाले समय में कन्या भवन के निर्माण को आप हम सभी मिलकर ट्रस्ट के माध्यम से इसे पूर्ण कराएंगे। कार्यक्रम को डॉक्टर सुनील केडिया। डॉक्टर अंकता बंसल गोयल। डॉ राहुल अग्रवाल एवं डॉ अंकित पालीवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज आज पूरी दुनिया में दानवीर समाज के रूप में जाना जाता है तथा समाज की नई युवा पीढ़ी को हमें कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से सही रास्ता दिखाने की आवश्यकता है। एवं समाज के बच्चे आज अपनी प्रतिभा से पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं।तथा मेडिकल का क्षेत्र भी आज एक बड़ा क्षेत्र है इस दिशा में भी हमारा समाज आज अग्रणी स्थान पर है। विशिष्ट अतिथि संजय छपारिया बिलासपुर एवं आचार्य बजरंग अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव विकास मुनीराम ने करते हुए सभी बंधुओ का धन्यवाद किया। जयंती समारोह के दौरान शक्ति नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तो वहीं विगत दिनों संपन्न विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। तथा सभी के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह को सफल बनाने में श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी सदस्य। अग्रवाल महिला मंडल के सदस्यो का योगदान रहा। तथा शुभम ग्रीन्स के संचालक राजेश अग्रवाल एवं श्रीमती सरोज अग्रवाल। जन सेवा समिति शक्ति। कमला हरी एवेन्यू के संचालक दिनेश अग्रवाल सीए एवं श्रीमती अरुणा अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया

जिला मुख्यालय शक्ति में निकली अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल समाज की भव्य शोभायात्रा- कमला हरी एवेन्यू से अग्रसेन चौक तक एवं शुभम ग्रीन्स तक जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत

अग्रवाल समाजशक्ति द्वारा 11 अक्टूबर की शाम शहर के स्टेशन रोड स्थित कमला हरी एवेन्यू से भगवान अग्रसेन जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कमला हरी एवेन्यू में संचालक दिनेश अग्रवाल सीए एवं उनके परिवार जनों द्वारा आगंतुक समाज बंधुओ का स्वल्पाहार एवं अग्रसेन जी का दुपट्टा तथा मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तो वहीं इस अवसर पर समाजसेवी का श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल ने भी समस्त नारी शक्ति का स्वागत किया। कमला हरी एवेन्यू में शोभा यात्रा में भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना शक्ति के विद्वान पंडित राधेश्याम शर्मा। पंडित रिंकू शर्मा ने करवाई तथा इस अवसर पर अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल।पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष विक्कू दुल्हन ने पूजा अर्चना करवाई तथा शोभा यात्रा बैंड बाजे आतिशबाजी एवं आकर्षक झांकियो के साथ निकल पड़ी तथा यात्रा मार्ग में शोभा यात्रा का बालाजी ट्रेडर्स के संचालक जुगमंदर अग्रवाल। मयंक अग्रवाल। द्वारा स्वल्पाहार के द्वारा स्वागत किया गया तो वहीं शहर के अशोक टॉकीज के बगल में गोपीचंद बत्रा गोपी होटल द्वारा भी स्वागत किया गया तथा यात्रा मार्ग में हाई स्कूल के सामने खरकिया परिवार। सत्य विद्या ज्वेलर्स के संचालक अरुण अग्रवाल। अनिल अग्रवाल द्वारा भी स्वागत किया गया एवं अग्रसेन चौक में जहां महा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ तो वही अग्रसेन चौक को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया था एवं झालरों की रोशनी एवं आतिशबाजी के साथ महाआरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल बिलासपुर। कार्यक्रम के अध्यक्ष अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सुनील केडिया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ श्रीमती अंकित बंसल गोयल। डॉ अंकित पालीवाल एवं समाजसेवी संजय छपारिया पूरे शोभायात्रा मार्ग में साथ-साथ चल रहे थे तथा अतिथियों का भी प्रत्येक परिवारों द्वारा स्वागत किया गया एवं शहर के प्रत्येक अग्रवाल घरों में दीयों की रोशनी भी की गई तथा शोभा यात्रा में जहां नारी शक्ति की मारी उपस्थित थी तो वहीं शहर के समाज बंधु अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर इस यात्रा में शामिल हुए एवं पूरी शोभायात्रा में एक अभूतपूर्व उत्साह अग्रसेन जयंती के पर्व को लेकर देखने को मिला तथा यात्रा शहर के अग्रसेन चौक नवधा चौक हटरीचौक होते हुए शुभम ग्रीन्स पहुंची एवं अन्य स्थानों पर भी समाज बंधुओ तथा अन्य संस्थाओं एवं लोगों द्वारा इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शक्ति शहर में अग्रसेन जी की शोभायात्रा का स्वागत पूज्य सिंधी पंचायत शक्ति। स्टार दुर्गा उत्सव समिति। मुस्लिम समाज शक्ति। सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति। एवं साहू समाज शक्ति द्वारा भी किया गया

शक्ति में बनेगा अग्रवाल समाज का नया कन्या भवन. समाजसेवी पवन अग्रवाल बिलासपुर ने सवा तीन एकड़ भूमि भवन निर्माण हेतु करी दान.ट्रस्ट के माध्यम से होगा कन्या भवन का निर्माण एवं संचालन. 11 अक्टूबर को शक्ति में अग्रसेन जयंती पर्व पर हुआ भव्य समारोह. वंदे मातरम के पूर्ण गायन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ. समाज बंधुओ ने किया अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी का आभार kshititech
11 अक्टूबर को शक्ति में आयोजित अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading