शक्ति के दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय की जन भागीदारी समिति का होगा नवीन गठन. 26 जुलाई को बुलाई गई बैठक.के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के साथ ही पालक सम्मेलन का भी है आयोजन. जिले के सेवाभावी. सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलेगा समिति में स्थान. छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा संचालित है विद्यालय



शक्ति के दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय की जन भागीदारी समिति का होगा नवीन गठन. 26 जुलाई को बुलाई गई बैठक.के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के साथ ही पालक सम्मेलन का भी है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति में दशकों से दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था की जन भागीदारी समिति का नवीन गठन आगामी दिनांक 26 जुलाई 2026 दिन- रविवार को सुबह 11:00 बजे दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय परिसर के सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में नवीन विद्यार्थियों के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम एवं पालक सम्मेलन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि 26 जुलाई को जन भागीदारी एवं स्थानीय विकास प्रबंधन समिति का नवीन गठन किया जाएगा। जिसमें जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों के सेवाभावी। सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस नवीन कार्यकारिणी ने सदस्य एवं प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी।विद्यालय प्रबंधन समिति ने समस्त सम्माननीय सदस्यों को 26 जुलाई को आयोजित बैठक एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है. इस विद्यालय का संचालन छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ पंजीकृत संस्था जो की शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है। इसके संचालक एवं संस्थापक जयवंत कुमार आदिले। अध्यक्ष श्रीमती विंध्यश्वरी आदिले. एवं संरक्षक श्री जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में हो रहा है. तथा यह विद्यालय वर्तमान में वार्ड क्रमांक- एक कसेर पारा में नंदेली भाटा चौक के पास संचालित है
दृष्टि बाधितों के कल्याण के लिए सक्रिय संस्था है
दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय द्वारा शक्ति शहर में विगत करीब 3 दशकों से लगातार दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है तथा यह विद्यालय पूरे प्रदेश में एक सक्रिय विद्यालय के रूप में अपनी पहचान रखता है। तो वहीं वर्ष भर विभिन्न प्रकार के आयोजन जन सहयोग से इस विद्यालय में किए जाते हैं

