नौ दिनों में प्रदूषण फैलाने वाले 16000 वाहनों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना- प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्य सरकार की सख्ती

नौ दिनों में प्रदूषण फैलाने वाले 16000 वाहनों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना- प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्य सरकार की सख्ती

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की निगरानी सख्त कर दी गई है। ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस माह महज नौ दिनों में सीमाओं पर 73,877 वाहनों की जांच की गई। इनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 16,827 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें सीमा से ही वापस लौटा दिया गया। वहीं, 696 वाहनों के चालान काटकर 1.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।सीमाओं पर विशेष निगरानीट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खासतौर पर बीएस-6 मानक से नीचे के वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि प्रदूषण बढ़ाने वाले वाहनों को राजधानी में प्रवेश करने से रोका जा सके। इसके लिए प्रमुख बॉर्डर पर संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें वाहनों के दस्तावेज, पंजीकरण और निर्धारित उत्सर्जन मानकों की जांच कर रही हैं।दरअसल, सर्दियों में प्रदूषण की समस्या गंभीर होने के साथ ही दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या भी चिंता का विषय बन जाती है। ऐसे में सीमाओं पर जांच अभियान को प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति का अहम हिस्सा बनाया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading