विद्युत मंडल शक्ति के उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित, अवसर था राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव का, अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा- शक्ति में विद्युत मंडल का कार्य हम सबके लिए गौरवशाली

विद्युत मंडल शक्ति के उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित, अवसर था राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव का, अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा- शक्ति में विद्युत मंडल का कार्य हम सबके लिए गौरवशाली kshititech
नगर पालिका अध्यक्ष शक्ति द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित करते हुए
विद्युत मंडल शक्ति के उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित, अवसर था राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव का, अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा- शक्ति में विद्युत मंडल का कार्य हम सबके लिए गौरवशाली kshititech
विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं को रजत जयंती समारोह पर किया गया सम्मानित
विद्युत मंडल शक्ति के उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित, अवसर था राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव का, अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा- शक्ति में विद्युत मंडल का कार्य हम सबके लिए गौरवशाली kshititech
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया विद्युत विभाग को सम्मानित

विद्युत मंडल शक्ति के उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित, अवसर था राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव का, अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा- शक्ति में विद्युत मंडल का कार्य हम सबके लिए गौरवशाली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शक्ति द्वारा हटरी धर्मशाला में आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान उपस्थित विद्युत मंडल के अधिकारी, कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो सेवाओं के लिए सम्मानित किया, इस अवसर पर जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका शक्ति एवं शहर के सभी नागरिकों की ओर से विद्युत मंडल के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आप सभी की सक्रियता सजगता से शहर में विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित है, एवं पूरे शक्ति संभाग में आज विद्युत विभाग लगातार 24 घंटे अपनी सेवाओं के लिए तत्पर रहता है, जो हम सबके लिए एक गौरव की बात है, एवं आंधी तूफान हो,बारिश हो, भरी गर्मी हो, विद्युत मंडल हमेशा आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियो का सजगता से निर्वहन करता है, एवं शक्ति शहर सहित पूरे क्षेत्र में जहां राज्य एवं केंद्र शासन की विद्युत संबंधी योजनाओं का भी समुचित लाभ विभाग द्वारा दिया जा रहा है, तो वहीं समय-समय पर उपभोक्ताओं को जागरुक भी किया जा रहा है

इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जहां उपस्थित नागरिक बंधुओ को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई तो वहीं घरेलू तथा गैर गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जो लगातार दो वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं,एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, शिविर के दौरान सोलर विंडो ऑन द स्पॉट 7 कनेक्शन का नया पंजीयन भी किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को नगर पालिका की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया, कार्यक्रम में काफी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, जिसमें प्रमुख रूप से विद्युत मंडल के नकुल पटेल, श्री पटेल जी, श्री निर्मलकर जी, पवन कुमार राठौर, वार्ड क्रमांक- 16 के पार्षद संतोष सोनी लाला, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति के अध्यक्ष मनीष कथूरिया उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading