फिर आंदोलन करेंगे छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के कर्मचारी.9 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का राजधानी रायपुर में है आयोजन.प्रदेश भर के कर्मचारी जुटेंगे धरने में। शक्ति जिले के संघ के सदस्य विकास देवांगन ने दी जानकारी



फिर आंदोलन करेंगे छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के कर्मचारी.9 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का राजधानी रायपुर में है आयोजन.प्रदेश भर के कर्मचारी जुटेंगे धरने में।विकास देवांगन ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकाय के कर्मचारी अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 9 सितंबर को राजधानी रायपुर में हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य विकास देवांगन जिला शक्ति ने बताया कि संघ द्वारा विगत एक लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। किंतु आज पर्यंत तक संघ की मांगों पर शासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। जिस पर संघ द्वारा फिर से 9 सितंबर को प्रदेश स्तरीय इस आंदोलन का निर्णय लिया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के निकायों से कर्मचारी आंदोलन में शामिल होंगे। तथा उपरोक्त आंदोलन की सूचना संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को भी प्रेषित की जा चुकी है







