बुधवार को फिर मोदी जी ने खाई झालमूरी।इस बार कोलकाता की जगह दिल्ली और परोसने वाले थे बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी. बंगाल में तो कमाल कर दिया झालमुड़ी ने


बुधवार को फिर मोदी जी ने खाई झालमूरी।इस बार कोलकाता की जगह दिल्ली और परोसने वाले थे बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बंगाल विधानसभा में धूम मचाने के बाद झालमुड़ी का स्वाद दिल्ली तक पहुंच गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में NDA की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा परोसी गई झालमुड़ी खाई।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए, “आज NDA की बैठक में साथी NDA नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद ले रहा हूं। वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए और हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

