मिश्र का वर्चस्व किया खत्म- अनाहत ने रचा इतिहास. बनी वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन




मिश्र का वर्चस्व किया खत्म- अनाहत ने रचा इतिहास. बनी वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है. 18 वर्षीय अनाहत ने कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया. 25 जुलाई (शनिवार) को आयोजित फाइनल में टॉप सीड अनाहत ने दूसरे वरीयता प्राप्त मिस्र की रुकय्या सलेम को लगातार गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराया.अनाहत सिंह की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जूनियर विश्व स्क्वैश चैम्पियनशिप के इतिहास में इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी चैम्पियन नहीं बन सका था. अनाहत ने 2005 में फाइनल तक पहुंचने वाली जोशना चिनप्पा से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली.खिताबी मुकाबले में अनाहत सिंह शुरू से ही पूरी तरह हावी रहीं. पहले गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए सलेम को सिर्फ तीन अंक लेने दिए. दूसरे गेम में मिस्र की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्टार ने संयम बनाए रखा और बढ़त को बरकरार रखा. तीसरे गेम में भी सलेम ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्णायक क्षणों में अनाहत ने शानदार शॉट्स खेलते हुए मुकाबला सीधे गेमों में खत्म कर दिया







