


शक्ति जिले की प्रभारी मंत्री 5 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में लेगी समीक्षा बैठक, जिले के सभी सरकारी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर
सक्ति^ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 सितंबर को सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति के सभागार में जिले की समीक्षा बैठक लेंगी तथा उपरोक्त बैठक में जिले के सभी सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, तो वहीं प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 सितंबर को ही रायपुर से प्रस्थान कर सकती पहुंचेंगी एवं शक्ति में 4 सितंबर को स्थानीय पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम शासकीय विश्राम गृह शक्ति में कर 5 सितंबर की सुबह वे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगी




