*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान, 28 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान, आम नागरिक, स्कूल संचालक तथा सामाजिक संस्थाएं भी बन सकती हैं इसकी सदस्य

शक्ति जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान, 28 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ की जिला शाखा- शक्ति द्वारा शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों में आम नागरिकों, संस्थाओं को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है, जो की 28 फरवरी 2026 तक विशेष रूप से चलाया जाएगा तथा शक्ति जिले के ग्रामीण/ शहरी क्षेत्र में निवास रत नागरिक, शैक्षणिक संस्थाएं या अन्य सामाजिक संस्थाएं इसकी सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती (छ.ग.) सदस्यता शुल्क की जानकारी

संरक्षक सदस्य-रु. 25000/-रुपये
उप संरक्षक सदस्य-रू. 12000/-
वार्षिक संस्थागत सदस्य-5000/-
आजीवन सदस्य-रू. 1000/-
आजीवन सहयोगी सदस्य-रू. 250/-
वार्षिक सदस्य-रू. 100/-
वार्षिक सहयोगी सदस्य-रू. 50/-

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा- शक्ति में आम नागरिकों एवं संस्थाओं द्वारा दिया जाने वाला दान स्वेच्छानुसार स्वीकार किया जावेगा, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शक्ति जिला शाखा ने जिले के सभी नागरिक बंधुओ से आग्रह किया है कि भी अधिक से अधिक इस संस्था के सदस्य बने एवं संस्था की स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप अपनी भी सहभागिता दिखाएं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button