शक्ति जिला स्वास्थ्य विभाग के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहयोग किया अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति के सदस्यों ने- सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के साथ सदस्य भी जुटे रहे सेवा कार्यों में. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे थे सदस्य




शक्ति जिला स्वास्थ्य विभाग के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहयोग किया अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति के सदस्यों ने- सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के साथ सदस्य भी जुटे रहे सेवा कार्यों में. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे थे सदस्य
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन के निर्देशन में जिले में चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शक्ति की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों में पहुंचकर जहां आने वाले लोगों को ठंडा पानी। बिस्कुट एवं खाद्यान्न सामग्रियों का वितरण किया। तो वहीं मरीजो का हाल-चाल भी जाना गया तथा शिविर में उन्हें समुचित लाभ पहुंचाने की दिशा में मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा के सदस्य सेवा कार्यों में जुटे रहे।
अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने कहा शाखा द्वारा लगातार किए जाते हैं सेवा के काम
इस दौरान समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा लगातार वर्ष भर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम किए जाते हैं। तथा छत्तीसगढ़ शासन के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया जाता है
महिला समिति के कार्यों के प्रशंसा की जिला स्वास्थ्य विभाग ने
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति द्वारा किए गए सेवा कार्यों की शक्ति जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया साथ ही कहा कि समिति शासन के ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सदैव करती रहे जिससे शासन की मंशानुरूप लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का एवं योजनाओं का भी लाभ मिल सके
समिति के सदस्यों का रहा योगदान
जिला स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सेवा कार्यों में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल. सचिव श्रीमती संगीता केडिया। कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल सहित सदस्यों का योगदान रहा तथा सदस्य शिविर प्रारंभ होने से लेकर अंतिम तक पूरे समय अपना योगदान देते रहे






