छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

मन से मन की बात- शक्ति पहुंचे पीएम मोदी ने भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल से करी 7 मिनट की चुनाव प्रबंधन पर चर्चा, मोदी ने कहा- पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता है हमारी ताकत, मोदी से हुई सीधी चर्चा से गदगद हैं रामअवतार, रामअवतार ने कहा- पहली बार किसी प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का मिला अवसर

मन से मन की बात- शक्ति पहुंचे पीएम मोदी ने भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल से करी 7 मिनट की चुनाव प्रबंधन पर चर्चा, मोदी ने कहा- पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता है हमारी ताकत, मोदी से हुई सीधी चर्चा से गदगद हैं रामअवतार, रामअवतार ने कहा- पहली बार किसी प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का मिला अवसर kshititech
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शक्ति के भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल से आत्मीय मुलाकात
मन से मन की बात- शक्ति पहुंचे पीएम मोदी ने भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल से करी 7 मिनट की चुनाव प्रबंधन पर चर्चा, मोदी ने कहा- पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता है हमारी ताकत, मोदी से हुई सीधी चर्चा से गदगद हैं रामअवतार, रामअवतार ने कहा- पहली बार किसी प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का मिला अवसर kshititech
शक्ति के वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल

शक्ति पहुंचे पीएम मोदी ने भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल से करी 7 मिनट की चुनाव प्रबंधन पर चर्चा, मोदी ने कहा- पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता है हमारी ताकत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के शक्ति जिला मुख्यालय के ग्राम जेठा में पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल से अपने आगमन के पश्चात शक्ति ने पहली मुलाकात करते हुए उनसे लगभग 7 मिनट की विस्तृत चर्चा की, तथा सर्वप्रथम भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट करते हुए हाथ जोड़कर उनका शक्ति की पावन धरा पर स्वागत किया, तत्पश्चात श्री मोदी ने उनका परिचय पूछा तथा रामअवतार अग्रवाल ने अपना परिचय दिया, मोदी जी ने उनका परिचय जानकर फिर कहा कि लोकसभा के चुनाव में आप सभी केंद्र की तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एवं आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जो कार्य किया है वह देशवासियों के सामने हैं, एवं पीएम मोदी ने रामावतार अग्रवाल से चुनाव प्रचार के दौरान जाने वाली टोली के प्रचार तरीको की भी जानकारी ली, साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण कड़ी है, एवं कार्यकर्ता ही पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाकर उसे चुनाव में विजय श्री दिलाता है, अतः हमें कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सदैव रखना चाहिए एवं श्री मोदी ने रामअवतार अग्रवाल को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह से लोगों में उत्साह है उससे आज देश में शत प्रतिशत मतदान के प्रति भी एक नई जागरूकता आई है, एवं आप लोगों के बीच जाए एवं उन्हें मतदान करने के लिए जरूर कहें

इस दौरान भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी की इन बातों से प्रभावित होकर उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आपके इस शक्ति की पावन धरा पर आगमन से हम सभी हर्षित हैं, एवं पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने शक्ति की इस धरा पर अपने कदम रखा हैं, तथा निश्चित रूप से आपके आने से पूरा क्षेत्र एवं यह जिला आने वाले समय में तेजी से विकास करेगा, तथा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भी आपके इस प्रवास से काफी उत्साहित है,ज्ञात हो की जेठा के हेलीपैड स्थल पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर से उतरते ही सर्वप्रथम व्यवस्था की दृष्टि से भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने उनका शक्ति में वेलकम किया तथा स्वागत किया

प्रातिक्रिया दे

Back to top button