पुलिस पर बरसी ममता-4 मई के बाद यहीं रहना है, केंद्रीय बल चले जाएंगे-CM ममता बनर्जी का बंगाल पुलिस पर तीखा हमला. ममता ने कहा- प्रथम चरण में ही टीएमसी 100 सीटों से अधिक पर करेगी जीत दर्ज



पुलिस पर बरसी ममता-4 मई के बाद यहीं रहना है, केंद्रीय बल चले जाएंगे-CM ममता बनर्जी का बंगाल पुलिस पर तीखा हमला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य पुलिस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह केंद्रीय बलों के साथ मिलकर गड़बड़ी कर रही है. चुनावी माहौल के बीच उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि चुनाव के बाद केंद्रीय बल वापस चले जाएंगे, लेकिन राज्य पुलिस को यहीं रहना है. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद सेंट्रल फोर्स चली जाएगी, लेकिन आपको यहीं रहना है. हमें सब पता है आपका और आपके परिवार का भी. मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई ठोस उदाहरण सार्वजनिक रूप से नहीं दिया. राज्य में चुनाव के दौरान पहले से ही राजनीतिक हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. ऐसे में मुख्यमंत्री का यह बयान प्रशासनिक निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था को लेकर नई बहस खड़ी कर सकता है.
.
इस दौरान मुख्यमंत्री BJP और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या BJP यह तय करेगी कि बंगाल कैसा होगा, और केंद्र से पहले अपने राज्यों की समस्याओं पर ध्यान देने को कहा. ममता बनर्जी ने कहा कि BJP को बंगाल पर टिप्पणी करने से पहले दिल्ली और पहलगाम जैसी जगहों की स्थिति सुधारनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब पहलगाम में हमला हुआ, तब केंद्र ने पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं भेजे, जबकि बंगाल में बड़ी संख्या में केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि वहां एक भी पुलिसकर्मी नहीं था, और यहां 2 लाख पुलिसकर्मी भेज दिए गए. यह सिर्फ हमारी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने पहले चरण में ही 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है और आने वाले चरणों में भी यह बढ़त जारी रहेगी. उनके मुताबिक, इसी वजह से BJP घबराई हुई है और प्रशासनिक स्तर पर दबाव बना रही है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें और वोटर स्लिप की कॉपी अपने पास रखें. उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में NRC लागू किया जा सकता है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है






