‘SPG से झालमुड़ी बनवाकर नाटक रचा- ममता बनर्जी ने PM मोदी को घेरा . मोदी साहब की झाल मुड़ी पर चालू हुई राजनीति



‘SPG से झालमुड़ी बनवाकर नाटक रचा- ममता बनर्जी ने PM मोदी को घेरा . मोदी साहब की झाल मुड़ी पर चालू हुई राजनीति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस झाल मुरी को लेकर पूरे देश में तहलका मच गया। लगभग 10 करोड लोगों ने इस झालमुरी के वीडियो को देखा तो वही पश्चिम बंगाल की टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को यह सब रास नहीं आया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की. इस बीच उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई. इसके बाद से उनका झालमुड़ी वाला वीडियो देशभर में वायरल हो गया. लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह रास नहीं आया और उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा. ममता बनर्जी ने इसे कोरा नाटक बताते हुए कहा झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया, फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई ताकि एक ड्रामा रचा जा सके! कभी चुनाव के समय वह गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं! उन्होंने 10 रुपये निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए. वह झालमुड़ी पहले से ही उनके लिए तैयार की गई थी. अगर ऐसा नहीं था, तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था? उनसे पूछिए। सब ड्रामा है!



