दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने, 21 अगस्त को शक्ति पहुंचे लोकेश,कलेक्टर से भी हुई मुलाकात, शक्ति के रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले कावड़िया, नवजीवन मुक बधिर स्कूल एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय भी पहुंचे श्री कावड़िया, पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चल रहा है लोकेश कावड़िया का सघन दौरा कार्यक्रम





दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने, 21 अगस्त को शक्ति पहुंचे लोकेश,कलेक्टर से भी हुई मुलाकात, शक्ति के रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले कावड़िया, नवजीवन मुक बधिर स्कूल एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय भी पहुंचे श्री कावड़िया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा पूरे प्रदेश में दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने एवं समीक्षा करने निगम के छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत अध्यक्ष लोकेश कांवडिया 21 अगस्त को शक्ति पहुंचे, इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में जिले के IAS जिलाधीश अमृत विकास टोपनो से मुलाकात की तथा उनसे शक्ति जिले में दिव्यांग जनों के क्षेत्र में चलाई जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी ली, साथ ही नई योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत भी कराया तथा इस दौरान समाज कल्याण विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे एवं छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने शक्ति जिले में शासन द्वारा दिव्यांग जनों को स्वरोजगार की दिशा में उपलब्ध करवाए जाने वाले ऋण के संबंध में भी चर्चा की साथ ही ऐसे जरूरतमंद दिव्यांग जनों को शासन द्वारा प्रदत की जाने वाली सहायता की भी जानकारी दी, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने अध्यक्ष लोकेश कावड़िया का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत भी किया, इस दौरान नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं जिला भाजपा शक्ति के सह कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार गोयल भी प्रमुख रूप से मौजूद थे
शक्ति के रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले लोकेश
जिला कलेक्टर से मुलाकात करने के पश्चात कार्यालय की बैठक के पश्चात शक्ति के शासकीय विश्रामगृह में पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के उपस्थित पदाधिकारियो,गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक मुलाकात की, तथा उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की इस दौरान काफी संख्या में शक्ति जिले के पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे
शक्ति के नवजीवन मूकबधिर स्कूल एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय भी पहुंचे कावड़िया
शक्ति शहर में स्थित दिव्यांग जनों के नवजीवन मूकबधिर स्कूल कसेर पारा एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय कसेर पारा में भी छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांग जन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने पहुंचकर वहां बच्चों एवं पढ़ रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की, तथा इस अवसर पर दोनों ही विद्यालय के संचालकों द्वारा छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया का स्वागत भी किया गया तथा श्री कांवडिया ने बच्चों के बीच उनसे उनका हाल-चाल जाना तथा उनका प्रोत्साहन भी किया इस अवसर पर श्री कांवडिया ने विद्यालय के संचालकों को छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी थी तथा समय-समय पर जरूरतमंद दिव्यांग जनों को इन योजनाओं का लाभ देने की दिशा में भी विद्यालय संचालकों को पहल करने का आग्रह किया
पूरे प्रदेश में शासन की योजनाओं को दिव्यांग जनों तक पहुंचा रहे लोकेश
छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया सजगता एवं तत्परता के साथ लगे हुए हैं, तथा शासन में जब से उनकी नियुक्ति हुई है,वे लगातार पूरे प्रदेश के सभी जिलों में प्रवास कर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से अधिकारियों से मुलाकात कर एवं स्वयं दिव्यांगजनों से मुलाकात कर रहे हैं तथा अपने शक्ति प्रवास के दौरान उन्होंने विश्रामगृह में दिव्यांगजनों से भी मुलाकात की तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी दी एवं लोकेश कावड़िया का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव जी की सरकार द्वारा एवं छत्तीसगढ़ शासन में समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, तथा योजनाओं की समय-समय पर विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जा रही है
शक्ति के बाद जांजगीर चांपा जिला पहुंचे लोकेश
अपने शक्ति प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया जांजगीर चांपा जिला पहुंचे वहां उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करी तथा जानकारी भी ली, इसदौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया गोयल एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल के निवास पर भी पहुंचे लोकेश
छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने 21 अगस्त को अपने शक्ति प्रवास के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया गोयल एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद शक्ति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल के निवास पर भी पहुंच कर वहां विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा सामाजिक विषयों पर भी चर्चा करते हुए दिव्यांग जनों के क्षेत्र में चलाई जा रही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी, एवं लोकेश कावडिया ने अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आने वाले समय में दिव्यांगजनों के लिए और अधिक योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ पहुंचाने का आग्रह किया, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया गोयल के निवास पर लोकेश कांवडिया का शाल श्रीफल से स्वागत श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी ऋषि कुमार गोयल ने किया









