2 अक्टूबर को शक्ति जिले में नहीं बिकेगी शराब- कलेक्टर जय श्री जैन ने किया शुष्क दिवस घोषित. जारी किए दिशा निर्देश. देशी विदेशी शराब दुकानों सहित सारे आहाते भी रहेंगे बंद

2 अक्टूबर को शक्ति जिले में नहीं बिकेगी शराब- कलेक्टर जय श्री जैन ने किया शुष्क दिवस घोषित. जारी किए दिशा निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में आगामी 2 अक्टूबर को शराब नहीं बिकेगी तथा छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश पर शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन ने उपरोक्त संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) जिला-सक्ती (छ.ग.)
के आदेश सक्ती. दिनांक /09/2026 File No.-GENS-1001/136/2026 :: आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र क्रमांक/आब/ ठेका/2026/875 दिनांक 10/02/2026 के बिन्दु क्रमांक 23 शुष्क दिवस (23.1) के अनुसार 02 अक्टूबर “गांधी जयंती” को 01 दिवस शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अतः मैं जयश्री जैन (आई.ए.एस.) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला सक्ती (छ.ग.) दिनांक 02.10.2026 दिन (शुक्रवार) गांधी जयंती” को शुष्क दिवस के अवसर पर 01 दिवस के लिए जिले में स्थित समस्त मदिरा दुकानों अर्थात् देशी मदिरा सी.एस.2 (घघ), देशी कम्पोजिट मदिरा सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), विदेशी मदिरा एफ. एल. 1 (घघ), विदेशी कम्पोजिट मदिरा एफ. एल.1 (घघ-कम्पोजिट) एवं अहाता अनुज्ञप्त सी.एस.2 (ग-अहाता), सी. एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता) एवं एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता) को बन्द रखे जाने हेतु आदेशित करती हूँ। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जावे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading