लीड छत्तीसगढ़- पीएसी की परीक्षा देने हेतु 65 विद्यार्थियों को शक्ति के शासकीय क्रांति कुमार स्नानाकोत्तर अग्रणी भारतीय महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु हुआ चयन,शिवाक्षा फाउंडेशन ने किया था आयोजन

सरकारी कॉलेज जेठा में संपन्न पीएससी प्रवेश हेतु चयन परीक्षा
सरकारी कॉलेज जेठा में संपन्न पीएससी प्रवेश हेतु चयन परीक्षा

लीड छत्तीसगढ़- पीएसी की परीक्षा देने हेतु 65 विद्यार्थियों को शक्ति के शासकीय क्रांति कुमार स्नाना कोत्तर अग्रणी भारतीय महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु हुआ चयन,शिवाक्षा फाउंडेशन ने किया था आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शिवाक्षा फाउंडेशन के द्वारा लीड 36 गढ़ का प्रवेश चयन परीक्षा शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति में संपन्न हुई है,लीड 36 गढ़ कार्यक्रम के तहत नेतृत्व साधना केंद्र रायपुर के द्वारा पीएससी की निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में 33 जिलों के 37 परीक्षा केंद्रों में किया गया । ज्ञातव्य है कि नेतृत्व साधना केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को psc की निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करता है जिसमें एक ही कैंपस में कोचिंग और आवास की सुविधा है।यह संस्था 2020 से छत्तीसगढ़ में संचालित है।संस्था के डायरेक्टर चंद्रेश कुमार साहू है जिन्होंने यह कार्यक्रम चलने का बीड़ा उठाए है । इस संस्था के द्वारा psc प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी साथ साथ कराता हैं।। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।सक्ति जिले के परीक्षा केंद्र शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति में आज परीक्षा आयोजित किया गया।कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 174 थे जिसमें 65 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के आब्जर्वर के रूप में नीलकमल चंद्रा और उनके सहयोगी में राधा कंवर अर्चना जो कि इस संस्था के छात्रा हैं।परीक्षा केंद्र संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले के नेतृत्व और केंद्राध्यक्ष प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना)के निर्देशन में सफलतापुर्वक संचालित किया गया । विक्षक के रूप में प्रो मुन्ना लाल सिदार प्रो महेंद्र यादव प्रो संतोष जांगड़े उपस्थित रहे।परीक्षा संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों अभिषेक,पायल बिट्टू जग बाई संध्या चौहान प्रिया मैत्री और प्रियंका का विशेष योगदान था।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading