ममता के गढ़ को भेदने में लगे हैं कृष्णकांत-पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में डटे हैं शक्ति जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा.वर्धमान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा प्रत्याशी को जिताने ले रहे बैठक. कृष्णकांत की प्रचार शैली से बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं में हुआ उत्साह का संचार





पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में डटे हैं शक्ति जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा.वर्धमान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा प्रत्याशी को जिताने ले रहे बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल के चल रहे राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा इन दोनों पार्टी संगठन के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के समर में डटे हुए हैं। तथा पार्टी ने उन्हें जहां बंगाल चुनाव को लेकर विशेष जिम्मेदारी दी है। तो वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा भी अपने अनुभव एवं अपनी कुशल रणनीति से बंगाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने एवं प्रदेश की सत्ता पर कमल छाप की सरकार बनाने के लिए 24 घंटे मेहनत कर रहे हैं।कृष्णकांत चंद्रा जहां सुबह 6:00 बजे से ही क्षेत्र में निकल कर लगातार कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।तो वहीं पश्चिम बंगाल की जनता को वर्तमान ममता बनर्जी की जन विरोधी सरकार के बारे में उन्हें जागरुक करते हुए बता रहे हैं। कि आज पूरा पश्चिम बंगाल देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन चुका है। एवं ममता बनर्जी की सरकार ने जहां राज्य के विकास को कई दशकों पीछे धकेल दिया है। तो वहीं यह सरकार राज्य का विकास नहीं चाहती एवं अगर हम सबको राज्य का विकास करना है एवं प्रदेश में खुशहाली समृद्धि लानी है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी
वहीं कृष्णकांत चंद्रा की बैठकों के दौरान जहां कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हो रहा है। तो वहीं पश्चिम बंगाल के मतदाता भी जागरूक नजर आ रहे हैं। तथा बैठकों में प्रमुख रूप से माताएं. बहने भी काफी संख्या में पहुंचती हैं। तो वहीं युवाओं को भी पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से समझाते हुए उन्हें मोदी जी द्वारा दिए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जा रही है। वहीं कृष्णकांत चंद्रा के इस जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं बैठकों के दौरान स्थानीय पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उनके साथ रहते हैं। चंद्रा जी प्रतिदिन किसी न किसी एक कार्यकर्ता के घर भोजन करते हैं। एवं उन्हें के यहां रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं।तथा पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की कुशल रणनीति एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए स्थानिये कार्यकर्ताओं में भी पार्टी के काम करने को लेकर काफी नई ऊर्जा मिली है। एवं कार्यकर्ता भी बोल रहे हैं कि इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूर बनेगी एवं बंगाल की जनता जागरुक हो चुकी है। तथा ममता बनर्जी की इस सरकार को जड़ समूल नष्ट कर दिया जाएगा। वहीं पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई जनसभा के दौरान भी वर्तमान जिले के पार्टी के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सभा में पहुंचे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी की सभा को सफल बनाने के लिए भी लगातार बैठक कर मेहनत की गई थी
कृष्णकांत के प्रचार के तरीकों को देखते हुए स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता भी काफी प्रभावित हैं। एवं विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भी जहां कृष्णकांत कि इस मेहनत को देखते हुए उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं तो वही एक-एक घर जाकर एवं कार्यकर्ताओं से तथा आम मतदाताओं से मिलकर भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार की उपलब्धियो को बताना एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देना ही इस पूरे संपर्क अभियान के दौरान किया जा रहा है




