छा गई कृष्णा अवतारम-भगवान श्री कृष्ण की कहानी पर बनाई गई फिल्म कृष्णा अवतारम ने शनिवार को करी दुगनी कमाई. 500 शोज के साथ रिलीज हुई फिल्म

छा गई कृष्णा अवतारम-भगवान श्री कृष्ण की कहानी पर बनाई गई फिल्म कृष्णा अवतारम ने शनिवार को करी दुगनी कमाई. 500 शोज के साथ रिलीज हुई फिल्म kshititech

भगवान श्री कृष्ण की कहानी पर बनाई गई फिल्म कृष्णा अवतारम ने शनिवार को करी दुगनी कमाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – हृदयम’ की कमाई का ग्राफ लगातार तीसरे दिन ऊपर चढ़ता नजर आया भगवान श्रीकृष्ण की कहानी लेकर आई फिल्म कृष्णावतारम थिएटर्स में बड़ा कमाल कर रही है. बिना किसी बड़े स्टार या बड़े प्रोडक्शन हाउस के बनी कृष्णावतारम दर्शकों को लगातार इम्प्रेस कर रही है. गुरुवार को करीब 500 शोज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा हो रहा है. पहले दिन से कृष्णावतारम को रिव्यूज पॉजिटिव मिले और शुक्रवार से वर्ड ऑफ माउथ ने कमाल दिखाया. पहले दिन एक अनजान फिल्म बनकर आई कृष्णावतारम, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार से दोगुना कलेक्शन लेकर आई.

प्रातिक्रिया दे