नहीं रहे कोरबा शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी गोविंदराम अग्रवाल (नारियल वाले), 20 फरवरी को सुबह होगा अंतिम संस्कार, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे कोरबा शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी गोविंदराम अग्रवाल (नारियल वाले), 20 फरवरी को सुबह होगा अंतिम संस्कार, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- कोरबा शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म नैतिक ट्रेडर्स दर्री रोड कोरबा के संचालक नवीन अग्रवाल नारियल वाले के पूज्य पिताजी गोविंद राम अग्रवाल (खरसिया वाले) का 75 वर्ष की उम्र में आज दिनांक- 19 फरवरी 2026 दिन- गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 20 फरवरी 2026 दिन- शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे उनके निवास स्थान दर्री रोड से अंतिम संस्कार यात्रा निकलकर मोती सागर पारा मुक्ति धाम कोरबा जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा, गोविंद राम अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,वे धार्मिक विचारों वाले एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे, तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं