किचन तक की जांच कर रहे हैं अधिकारी-शक्ति जिले के ढाबे- रेस्टोरेंट की करी गई जांच. गुणवत्ता युक्त भोजन- नाश्ता उपलब्ध करवाने विभाग ने दिए सख्त निर्देश

शक्ति जिले में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग का निरीक्षण अभियान

शक्ति जिले के ढाबे- रेस्टोरेंट की करी गई जांच. गुणवत्ता युक्त भोजन- नाश्ता उपलब्ध करवाने विभाग ने दिए सख्त निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला सक्ती में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं अभिहित अधिकारी श्री एहसान तिग्गा के दिशा-निर्देश में 16 नवम्बर 2026 को शहर से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जायसवाल ढाबा, एनएच-49 पोरथा से पका हुआ दाल का नमूना लिया गया। इसी प्रकार अतिथि शुद्ध शाकाहारी फैमिली ढाबा से पका हुआ चावल, दाल एवं पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं अविनाश फैमिली ढाबा एवं वेलकम रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के लिए सभी को सूचना पत्र जारी किया गया। इसी क्रम में 17 नवम्बर 2026 को सेवन होटल, स्टेशन रोड सक्ती का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिष्ठान को आवश्यक सुधार के संबंध में सूचना पत्र जारी करते हुए सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading