राजनैतिकरायपुर

खुशबू केडिया कर रही कांग्रेस से महापौर के लिए सशक्त दावेदारी, विगत कई दशकों से निरंतर महिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है खुशबू, खुशबू ने कहा- पार्टी मौका देगी तो रायपुर शहर के विकास को देगी नई दिशा

खुशबू केडिया कर रही कांग्रेस से महापौर के लिए सशक्त दावेदारी, विगत कई दशकों से निरंतर महिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है खुशबू, खुशबू ने कहा- पार्टी मौका देगी तो रायपुर शहर के विकास को देगी नई दिशा kshititech
कांग्रेस पार्टी से रायपुर नगर निगम महापौर पद के लिए दावेदारी कर रही श्रीमती खुशबू केडिया

खुशबू केडिया कर रही कांग्रेस से महापौर के लिए सशक्त दावेदारी, विगत कई दशकों से निरंतर महिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है खुशबू

रायपुर छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

रायपुर- नगर निगम रायपुर के होने वाले चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी चयन में लगी हुई है, तो वही रायपुर शहर में विगत कई दशकों से निरंतर महिला कांग्रेस में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रही खुशबू केडिया भी महापौर पद के लिए सक्रिय दावेदारी कर रही है तथा खुशबू केडिया के पक्ष में जहां विभिन्न संगठन खुलकर समर्थन में आ गए हैं तो वहीं कार्यकर्ताओं का भी कहना है की खुशबू केडिया जिस तरह से सक्रियता के साथ रायपुर शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में पहल की है इसे देखते हुए इन्हें टिकट देना चाहिए तथा महापौर के रूप में एक संवेदनशील तथा कांग्रेस की अनुशासन वाली महिला कार्यकर्ता के पद में बैठने से जहां कांग्रेस को फायदा होगा तो वहीं शहर विकास को भी गति मिलेगी

वही खुशबू केडिया का राजनैतिक आकलन किया जाए तो कांग्रेस पार्टी में वे महिला कांग्रेस में पूर्व शहर महामंत्री रायपुर (छ.ग.),महिला कांग्रेस में पूर्व प्रदेश सचिव रायपुर (छ.ग.),विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में विगत 15 वर्षों से सक्रिय,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में सचिव पद पर 2018 से 2020 तक,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में उपाध्यक्ष पद में 2020 से 2022 तक (वर्तमान में कार्यरत संरक्षिका),छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन 2021 से 2024 अक्टूबर तक जिला अध्यक्ष पद में थी (वर्तमान में कार्यरत संरक्षिका),श्याम महिला सत्संग महिला मंडल में सहसचिव पद रायपुर (छ.ग.) में हूं,श्री राधा सखी परिकर रायपुर में सदस्य है, तथा खुशबू केडिया जहां कांग्रेस पार्टी के सभी धरना- प्रदर्शन आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी करती है तो वे दिल्ली तक कांग्रेस संगठन के कार्यक्रमों में पहुंचती हैं, तथा रायपुर शहर में भी एक सक्रिय जन सेवक के रूप में उनकी पहचान है, तथा पार्टी संगठन के बड़े नेता भी उन्हें समय-समय पर संगठन की जिम्मेदारियां देने के साथ ही सलाह- मशवरा भी करते हैं

Back to top button