विकलांगों की सेवा का सबसे बड़ा काम- सेठ मांगेराम अग्रवाल की स्मृति में शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण एवं कैलिपर्स वितरण शिविर,मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया है आयोजन, सहयोगी परिवार के सदस्य राजकुमार अग्रवाल राजू ने दी जानकारी

विकलांगों की सेवा का सबसे बड़ा काम- सेठ मांगेराम अग्रवाल की स्मृति में शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण एवं कैलिपर्स वितरण शिविर,मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया है आयोजन, सहयोगी परिवार के सदस्य राजकुमार अग्रवाल राजू ने दी जानकारी kshititech
स्वर्गीय सेठ मांगेराम अग्रवाल की शक्ति
विकलांगों की सेवा का सबसे बड़ा काम- सेठ मांगेराम अग्रवाल की स्मृति में शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण एवं कैलिपर्स वितरण शिविर,मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया है आयोजन, सहयोगी परिवार के सदस्य राजकुमार अग्रवाल राजू ने दी जानकारी kshititech
मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा का 11, 12 एम 13 नवंबर को होगा कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर

सेठ मांगेराम अग्रवाल की स्मृति में शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण एवं कैलिपर्स वितरण शिविर,मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म सेठ कनीराम मांगेराम अग्रवाल परिवार द्वारा स्वर्गीय सेठ श्री मांगेराम अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आगामी 11, 12 और 13 नवंबर को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण एवं कैलिपर्स वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, उपरोक्त जानकारी देते हुए शिविर के सहयोगी परिवार सेठ कनीराम मांगेराम परिवार के सदस्य एवं मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा आयोजित इस शिविर में ऐसे विकलांग बंधु जिनके जांघ से लेकर पंजे तक कहीं से भी पैर कटे हुए हो ,ऐसे विकलांग बंधुओ को कृत्रिम नकली पैर लगाए जाएंगे, साथ ही कोहनी से नीचे कटे हाथ हेतु कृत्रीम हस्त नकली हाथ लगाए जाएंगे एवं पैरों से पोलियो ग्रस्त दिव्यांगों के लिए सपोर्टिंग ढांचा के रूप में कैलीपर प्रदान किया जाएगा, साथ ही इस शिविर में सीमित मात्रा में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बैसाखी एवं स्टिक भी प्रदान की जाएगी तथा निर्धन एवं अत्यधिक जरूरतमंद लोगों को श्रवण यंत्र भी वितरित किया जाएगा, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने बताया कि उपरोक्त शिविर को सफल बनाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सकती शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं तथा इस शिविर का लाभ लेने के लिए विकलांग बंधु अपना अग्रिम पंजीयन मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पास करवा सकते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading