खिलावन ने जताया मतदाताओं का आभार कहा- लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने वाले देवतुल्य मतदाताओं का मतदान क्षेत्र का सुनिश्चित करेगा सर्वांगीण विकास, चुनाव संचालक रामअवतार अग्रवाल ने भी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

<em>खिलावन ने जताया मतदाताओं का आभार कहा- लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने वाले देवतुल्य मतदाताओं का मतदान क्षेत्र का सुनिश्चित करेगा सर्वांगीण विकास, चुनाव संचालक रामअवतार अग्रवाल ने भी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद</em> kshititech
शक्ति के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू ने जताया क्षेत्र के मतदाताओं का आभार
<em>खिलावन ने जताया मतदाताओं का आभार कहा- लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने वाले देवतुल्य मतदाताओं का मतदान क्षेत्र का सुनिश्चित करेगा सर्वांगीण विकास, चुनाव संचालक रामअवतार अग्रवाल ने भी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद</em> kshititech
शक्ति विधानसभा के चुनाव संचालक रामअवतार अग्रवाल

खिलावन ने जताया मतदाताओं का आभार कहा- लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने वाले देवतुल्य मतदाताओं का मतदान क्षेत्र का सुनिश्चित करेगा सर्वांगीण विकास, चुनाव संचालक रामअवतार अग्रवाल ने भी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 17 नवंबर को संपन्न हुए नवगठित शक्ति जिले के शक्ति विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर विधायक निर्वाचित होने वाले डॉक्टर खिलावन साहू ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने वाले सभी मतदाता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आप सभी का यह योगदान क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करेगा तथा आपने जिस उत्साह के साथ इस मतदान में भाग लिया है वह सराहनीय पहल है एवं भारत निर्वाचन आयोग तथा प्रशासन के आग्रह को आप सभी ने गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य की ओर अपना योगदान दिया एवं हम सभी को इसी तरह से उत्साह के साथ इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी करनी चाहिए

वहीं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालक रामावतार अग्रवाल ने भी विधानसभा चुनाव के इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले भाजपा के सभी ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि सभी ने जिस एकजुटता कर्मठता एवं उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य किया तथा चुनाव के मतदान तक अपनी कर्मठता एवं उपस्थिति दर्ज कराई, यह भारतीय जनता पार्टी को जीत की ओर अग्रसर करेगा एवं एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तथा रामावतार अग्रवाल ने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए उनके इस उत्साह के लिए उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading