शक्ति के जेएलएनडी कॉलेज से कल 7 अक्टूबर को निकलेगी ज्योति यात्रा. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल. सांसद कमलेश जांगड़े. सहित भाजपा जिला अध्यक्ष रहेंगे मौजूद. जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने दी जानकारी



शक्ति के जेएलएनडी कॉलेज से कल 7 अक्टूबर को निकलेगी ज्योति यात्रा. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल. सांसद कमलेश जांगड़े. जिला प्रभारी मनोज शर्मा.एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रहेंगे मौजूद. जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कल दिनांक 07/10/26 दिन बुधवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का वृहत रूप से आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रारम्भ हो जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला शक्ति के महामंत्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में श्री अमर अग्रवाल जी विधायक बिलासपुर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा जी एवम जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी स्क्रीन के माध्यम से सभी को संबोधित करेंगे तथा संबोधन उपरांत सभी कार्यक्रम स्थल से नया बस स्टैंड सक्ती तक पैदल मशाल यात्रा कर कार्यक्रम का समापन होगा। दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम तय समय पर सम्पन्न होना है इसलिए तय समय पर सभी उपस्थित होना सुनिश्चित करें






