सामाजिक कार्यों के साथ-साथ परिवार जनों का मनोरंजन भी- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की मथुरा जिला इकाई ने अपने सदस्यों का साथ देखी दृश्यम 3 मूवी. राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग सहित पूरी मथुरा जिला इकाई रही मौजूद






सामाजिक कार्यों के साथ-साथ परिवार जनों का मनोरंजन भी- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की मथुरा जिला इकाई ने अपने सदस्यों का साथ देखी दृश्यम 3 मूवी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -उत्तर प्रदेश राज्य की अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की मथुरा जिला इकाई जो की लगातार सेवा. रचनात्मक कार्यों. धार्मिक कार्यों. सामाजिक कार्यों के आयोजन में पूरे देश में अग्रणी होकर काम कर रही है. वहीं सम्मेलन के सदस्यों द्वारा अपने परिवार के मनोरंजन के लिए भी समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से मनोरंजन किया जाता है इसी श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग के मार्गदर्शन में मथुरा जिला इकाई के सदस्यों ने अपने परिवार जनों सहित दृश्यम 3 मूवी जिसने पूरे देश में धूम मचा दी है। इसे मल्टीप्लेक्स सिनेमा में जाकर देखा तथा इस अवसर पर सम्मेलन के सभी सदस्य उनके परिवारजन मौजूद रहे तो वही सभी लोगों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया तथा आपस में संवाद भी किया। इस दौरान अजयकांत गर्ग ने सभी सदस्यों से कहा कि आज इस माध्यम से हम सभी एक जगह एकत्रित होकर आपस में संवाद भी कर रहे हैं। जो की जीवन में बहुत जरूरी है






