अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक सुंदर प्रस्तुति। भगवान कृष्ण की आस्था में डूब गया पूरा विद्यालय परिवार. अलग-अलग वेशभूषा में अपनी सुंदर प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया बच्चों ने






अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक सुंदर प्रस्तुति। भगवान कृष्ण की आस्था में डूब गया पूरा विद्यालय परिवार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर
शक्ति-अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, शक्ति में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण, कंस, सुदामा सहित विभिन्न पात्रों का मनमोहक रूप धारण कर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सैकड़ो बच्चे विविध वेशभूषा में खासकर श्री कृष्ण ,राधा, सुदामा , कंस आदि बनकर आए। नन्हे मुन्ने बच्चों में विहान चौधरी, निखिल गुप्ता एवं रेयांश देवांगन ने कृष्ण, पावनी राठौर, शिवांगी शुक्ला, अनुष्ठान द्विवेदी, तनिष्का साहू, श्रीनिका देवदास एवं कुंजल बरेठ ने राधा, चिराग यादव ने कंस, भाव्या शर्मा ने सुदामा, वेदांशी कशेर तथा साक्षी जगत एवं भुविक सिंह ने कृष्ण की भूमिका निभाई। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक अभिनय ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अपरना बॉस, पूनम राठौर, हेमा देवांगन, कविता विश्वकर्मा, ज्योति, मुस्कान एवं तनुजा मैम सहित सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास और मार्गदर्शन के कारण जन्माष्टमी का यह समारोह बहुत ही सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।विद्यालय के डायरेक्टर श्री योगेश साहू ने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए और जन्माष्टमी समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।








