जैजैपुर में बन रहे व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया जयदीप गर्ग ने. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर निर्माण एजेंसी को दिए गए सख्त निर्देश. वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर भी गंभीर नजर आए एडीजे साहब



जैजैपुर में बन रहे व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया जयदीप गर्ग ने. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर निर्माण एजेंसी को दिए गए सख्त निर्देश. वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर भी गंभीर नजर आए एडीजे साहब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति ,-शक्ति जिले के जैजैपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग द्वारा किया गया इस दौरान उनके साथ प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा.व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी राजेश खलखो भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन नवीन व्यवहार न्यायालय के उपस्थित ठेकेदार एवं सब इंजीनियर को निर्देशित किया गया की भवन निर्माण मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जावेगी। साथ-साथ शौचलय निर्माण। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम। बोर वेल। गार्डन के साथ साथ भवन निर्माण के उपयोग लाये जा रहे समाग्री के बारे जायजा लिया गया और ठेकेदार एवं सब इंजिनियर को भवन निर्माण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया । एवं वर्तमान में संचालित व्यवहार न्यायालय का भी निरीक्षण किया गया एवं न्यायालयीन कार्यों के बारे जायजा लिया और न्यायालयीन कार्य समय सीमा मे समाप्त करने का निर्देश दिया गया ।


