बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज अग्रवाल ने विद्यार्थियों के परिश्रम की करी प्रशंसा




बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के पिताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।प्री-प्राइमरी के बच्चों ने अपने पिताओं के लिए धन्यवाद कार्ड बनाए तथा विभिन्न खेल, गतिविधियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड, कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों ने सुंदर फोटो फ्रेम तथा कक्षा 5 से 8 के विद्यार्थियों ने अपने पिताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए भावपूर्ण पत्र लिखे। कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विषय पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कम समय में सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। विद्यालय के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल ने विद्यार्थियों के परिश्रम की प्रशंसा की, जबकि सचिव श्री अभिषेक अग्रवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन के लिए इसकी उपयोगिता बताई।कार्यक्रम का समापन उत्साह, आनंद एवं पारिवारिक मूल्यों के संदेश के साथ हुआ


