अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री बनाए गए डोंगरगढ़ के वीरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ की अनुशंसा पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने किया मनोयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ की अनुशंसा पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने संस्था के प्रदेश महामंत्री के पद पर डोंगरगढ़ जिला- राजनांदगांव के वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है, वीरेंद्र अग्रवाल के मनोयन पर जहां अग्रवाल समाज के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है, तो वहीं वीरेंद्र अग्रवाल ने भी कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने सौंपी है,वे पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगे,उल्लेखित हो कि वीरेंद्र अग्रवाल अग्रवाल समाज डोंगरगढ़ के पूर्व में अध्यक्ष होने के साथ ही गौशाला समिति के भी अध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संस्थानों में अपनी जिम्मेदारियी का निर्वहन कर चुके हैं, तथा वीरेंद्र अग्रवाल डोंगरगढ़ की प्रतिष्ठित होटल स्वागतम के संचालक भी हैं