भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की बैठक संपन्न नेता प्रतिपक्ष महंत जी जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी पहुंचे बैठक में कलेक्टर साहब ने कहा- समिति के निर्वाचन हेतु नई तिथि की घोषणा कर करवाई जाएगी विधिवत प्रक्रिया





भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की बैठक संपन्न नेता प्रतिपक्ष महंत जी जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी पहुंचे बैठक में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -18 मई को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा- शक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलंन कर हुआ। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत। शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो।जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर। जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन का एवं नगर पालिका शक्ति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जयसवाल का माल्यार्पण एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैठक का स्वागत उद्बोधन देते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिले के प्रभारी के एस पैंकरा ने संस्था के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही बैठक के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में प्रतिवेदन देते हुए शक्ति जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल एवं डीपीएम श्रीमती कीर्ति बारा ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के आज पर्यंत तक किए गए कार्यों एवं जनसेवार्थ कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति के अध्यक्ष एवं जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा की शक्ति जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्य को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी का भी गठन करने की बात कही एवं कलेक्टर साहब ने कहा कि स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप हमें अपने कार्यों को गति देना है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि आज मुझे पहली बार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में शामिल होने का अवसर मिला और शक्ति जिले में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम सब सामूहिक रूप से प्रयास कर सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाएं एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को भी गति दें तथा मेरी ओर से जो भी सहयोग होगा मैं करूंगा वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी कहा कि शक्ति जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है। तथा जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तारीकरण हो तथा लोगों को तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिल सके इस दिशा में कार्य करना होगा। वहीं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी कहा की शक्ति जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से भी यदि एक व्यवस्थित अस्पताल का संचालन हो तो यह एक अच्छी पहल होगी और इसके लिए सभी को कार्य करना होगा तथा कोरबा सांसद ने भी शक्ति जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया
।
बैठक के दौरान रेड क्रॉस के प्रभारी के एस पैंकरा एवं राधेश्याम साहू ने भी निर्वाचन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विधिवत्त प्रक्रिया से सभी सदस्यों का अवगत कराया तथा बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों से निर्वाचन संबंधी सुझाव भी लिए गए एवं प्राप्त सुझावों के पश्चात भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की निर्वाचन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं को विधिवत पूर्ण करने के लिए शीघ्र ही नई तिथि का निर्धारण कर समस्त निर्वाचन संबंधी कार्यों को गति प्रदान की जाएगी एवं बैठक का आभार प्रदर्शन करते हुए शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की सचिव डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने भी आगंतुक सभी अतिथि एवं सदस्यों का धन्यवाद व
किया तथा बैठक के दौरान रेड क्रॉस के प्रभारी डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज ने भी बैठक की कार्य सूची पर प्रकाश डाला एवं आगंतुक सभी सदस्यों के सम्मान में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी तथा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों एवं शक्ति जिले में विगत वर्षों में संपन्न कार्यों पर प्रकाश डाला गया






