भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन में कही बड़ी बात- कहा मुझे चूहे की रेस में हिस्सा नहीं लेना. टीम सलेक्शन को लेकर मन की व्यथा करी व्यक्त




भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाजvसंजू सैमसन में कही बड़ी बात- कहा मुझे चूहे की रेस में हिस्सा नहीं लेना. टीम सलेक्शन को लेकर मन की व्यथा करी व्यक्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि वह क्रिकेट अपनी शर्तों पर खेलना चाहते हैं और बाहर हो रही बातों पर उनका ध्यान नहीं है। संजू ने कहा कि उन्होंने चूहों की रेस से बाहर रहने का फैसला किया है और वह इस पर कायम है। संजू सैमसन का ये बयान तब आया है जब भारत की टी20 में उनकी जगह को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है। वैभव सूर्यवंशी के आने के बाद संजू की टीम में जगह संकट में आ गई है।संजू ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब दिलाने में मदद की थी। उन्होंने आखिरी तीन मुकाबलों में अर्धशतक जमाए थे और इतिहास रचते हुए भारत को खिताब बचाने में अहम रोल निभाया था, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर वैभव के आने के बाद उनकी जगह चली गई। इंग्लैंड में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर जाना पड़ा था जबकि जिम्बाब्वे दौरे पर वह चुने तक नहीं गए।चूहों की रेस लगी है।संजू ने अपने खेलने और टीम में जगह को लेकर जियोहॉटस्टार से बात की और कहा कि वह अपने तरीके से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे महसूस हुआ है कि हमारे रेस में चूहों की रेस लगी है। मैंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही तय कर लिया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं सिर्फ खेल का लुत्फ लेना चाहता हूं। मैं इस समय 31 साल का हूं और मैंने काफी कुछ हासिल कर लिया है। अब मेरे पास कुछ साल बचे हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं अपनी शर्तों पर खेलूंगा। कोई मुझे नहीं बताएगा कि कैसे बल्लेबाजी करनी है और कैसे खेलना है। संजू ही संजू के लिए तय करेगा।”






