छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

न्यायाधीशों की मौजूदगी में शक्ति के जेठा स्थित शासकीय कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ प्रस्तावना एवं शपथ का कार्यक्रम, रासेयों के स्वयंसेवक का हुआ राष्ट्रीय साहसिक शिविर मनाली के लिए चयन

न्यायाधीशों की मौजूदगी में शक्ति के जेठा स्थित शासकीय कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ प्रस्तावना एवं शपथ का कार्यक्रम, रासेयों के स्वयंसेवक का हुआ राष्ट्रीय साहसिक शिविर मनाली के लिए चयन kshititech
26 नवंबर को सरकारी कॉलेज जेठा में संपन्न संविधान दिवस कार्यक्रम
न्यायाधीशों की मौजूदगी में शक्ति के जेठा स्थित शासकीय कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ प्रस्तावना एवं शपथ का कार्यक्रम, रासेयों के स्वयंसेवक का हुआ राष्ट्रीय साहसिक शिविर मनाली के लिए चयन kshititech
न्यायाधीश महोदय का स्वागत करते जिला संगठक सोमेश कुमार
न्यायाधीशों की मौजूदगी में शक्ति के जेठा स्थित शासकीय कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ प्रस्तावना एवं शपथ का कार्यक्रम, रासेयों के स्वयंसेवक का हुआ राष्ट्रीय साहसिक शिविर मनाली के लिए चयन kshititech
न्यायाधीश गंगा पटेल का स्वागत करते महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पाटले जी

न्यायाधीशों की मौजूदगी में शक्ति के जेठा स्थित शासकीय कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ प्रस्तावना एवं शपथ का कार्यक्रम, रासेयों के स्वयंसेवक का हुआ राष्ट्रीय साहसिक शिविर मनाली के लिए चयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति में ” संविधान दिवस” में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला सक्ति गंगा पटेल के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया गई, 26 नवम्बर को शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति में राष्ट्रीय सेवा योजना और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया।मुख्य अतिथि के रूप में गंगा पटेल ( मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला सक्ति) ,प्राचार्य डॉ डी पी द्वारा संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर मां सरस्वती,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के तल्यचित्र में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि गंगा पटेल ( मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) का स्वागत संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया।रासेयो के जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर के किया गया।अन्य समस्त स्टाफ का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा किया गया।स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा दिया गया।उन्होंने संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिससे देश के सभी नागरिकों के लिए बनाया गया है ।हम सबको मौलिक अधिकार के साथ साथ मौलिक कर्तव्य भी संविधान द्वारा दिया गया है जिसका पालन करना हम सबका दायित्व है।उन्होंने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मैडम ने बताया कि संविधान निर्माण में एक संविधान सभा का गठन किया गया था जिसके अध्यक्ष डॉ. बी आर आंबेडकर थे।उनके द्वारा 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में संविधान का निर्माण पूर्ण हुआ और 26 नवम्बर 1949 को यह अंगीकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया,उन्होंने 1 जुलाई से लागू 3 नए कानूनों के बारे में बताते हुए कहा कि अब भारतीय न्याय संहिता,,भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू हो गए है जो कि महत्वपूर्ण बदलाव है इसके बारे में सभी को जानना जरूरी है।उनके द्वारा छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी और सभी को इन नियमों का पालन करने को कहा ।उनके द्वारा समस्त स्टाफ और छात्र छात्राओं को संविधान के प्रस्तावना का शपथ दिलाया गया । प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना और कार्यक्रम के संयोजक ने भारत में संविधान निर्माण की पूरी ऐतिहासिक क्रमबद्ध प्रक्रिया को बताया उन्होंने कहा कि हम संविधान के बदौलत ही आज इस मंच पर खड़ा होकर कुछ बोल प रहे है उन्होंने इसके लिए भारतीय संविधान निर्माता और भारतीय संविधान को नमन किया ।सभी छात्र छात्राओं को संविधान पढ़ने के लिए प्रेरित किया ।अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्रो शत्रुघ्न अनंत ( विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान) के द्वारा किया गया ।मंच संचालन प्रो महेंद्र यादव द्वारा किया गया। छात्रों में सोनल टंडन ने संविधान के बारे में अपनी जानकारी देते हुए कहा कि इसी से हमारा देश नियम और कानून में बंधा हुआ है जिसका पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो अजय देवांगन, प्रो ललित सिंह प्रो हेमपुष्पा चंद्रा प्रो ऋतु पटेल प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो सीमा साहू प्रो यज्ञ राठिया प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो संतोष जांगड़े प्रो अनिल खरा प्रो मनोज कुमार प्रो डॉ ज्योति कुशवाहा प्रो पल्लवी प्रधान प्रो जी एस मैत्री प्रो विद्या राय सागर सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए हुआ स्वयंसेवक किशन राठौर का चयन

सक्ति-शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक “किशन राठौर” का राष्ट्रीय साहसिक शिविर मनाली के लिए चयन हुआ है, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार और उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय साहसिक शिविर का आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली के रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडि में किया जाता है ।इस साल दिनांक 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में पूरे देश भर के महाविद्यालय के छात्र छात्राएं चयनित किए जाते है इसी क्रम में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक किशन राठौर बी ए अंतिम वर्ष का चयन किया गया है ।किशन राठौर के साहसिक शिविर मनाली के लिए चयन होने पर विश्विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.सुशील कुमार एक्का,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ,राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े, सहायक कार्यक्रम अधिकारीऔर प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो डॉ.शकुंतला राज , प्रो अजय देवांगन (आई क्यू ए सी प्रभारी ) , प्रो यज्ञचरण राठिया (सहायक कार्यक्रम अधिकारी रासेयो)और समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त है ।प्राचार्य और जिला संगठक ने किशन को शिविर में जाने के लिए शुभकामनाएं दीं।प्राचार्य ने कहा कि यह हमारे संस्था का गौरव है कि राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए हमारे कॉलेज से छात्र जा रहे है। छात्र किशन राठौर ग्राम ख़ुंटादहरा जिला सक्ति का निवासी है ।किशन रासेयो का सक्रिय स्वयं सेवक है जो कि महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में शामिल रहता है ।

Back to top button