अप्रैल के महीने में जनवरी जैसा मौसम. पहाड़ों में बारिश से हाल-बेहाल, बर्फबारी से ढकी चोटियां. लुढ़का तापमान

अप्रैल के महीने में जनवरी जैसा मौसम. पहाड़ों में बारिश से हाल-बेहाल, बर्फबारी से ढकी चोटियां. लुढ़का तापमान kshititech

अप्रैल के महीने में जनवरी जैसा मौसम… पहाड़ों में बारिश से हाल-बेहाल, बर्फबारी से ढकी चोटियां; लुढ़का तापमान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अप्रैल के महीने में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने हर किसी को हैरान कर दिया है. मैदानों में जहां इस समय भीषण गर्मी होती है तो वहीं अब बारिश-तेज हवा चलती हुई देखने को मिली है. पहाड़ों में भी निचले इलाकों में झमाझम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है. अचानक हुई बारिश ने खेत में कटी किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक, अगले 2-3 दिनो तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश रहेगी. इसके अलावा उत्तराखंड के टिहरी जिले में सुरकंडा देवी मंदिर में भारी बर्फबारी देखने को मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडक में भी बढ़ोत्तरी हुई. मौसम विभाग की ओर से राज्य के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पौड़ी में ओले गिरने और बिदली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कई जगहों पर बर्फबारी भी होगी.
.
.हिमाचल प्रदेश में भी अप्रैल के महीने में बारिश-बर्फबारी जारी है. बुधवार ( 8 अप्रैल 2026) को राज्य के शिमला, मनाली और लाहौल-स्पीति समेत कुल्लू-मनाली में बर्फबारी देखी गई. इसके अलावा कई जगहों पर बारिश भी हुई. मनाली के अलट टनल पर भी बर्फबारी देखने को मिली है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 10-12 अप्रैल के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 9 अप्रैल 2026 को शिमला, मंडी, सोलन और सिरमौर में बर्फबारी येलो अलर्ट जारी किया गया है. कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी देखने को मिली है. घाटी के कुपावरा, बांदीपोरा और गुलमर्ग में जहां ताजा बर्फबारी हुई है तो वहीं श्रीनगर में भारी बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 को भी कश्मीर के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है. लद्दाख में इन दिनों ठंड के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आने वाले कुछ दिनों में यहां बर्फबारी हो सकती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading