टी एल की मीटिंग में कलेक्टर तो साहब ने कहा ड़ीजल पेट्रोल संकट की अफवाहों से रहे दूर.जितनी जरूरत हो उतना ही करें उपयोग. कल जिले में दवा विक्रेताओं की हड़ताल पर भी जरूरतमंदों को जिला प्रशासन उपलब्ध करवाएगा दवाइयां. कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश. जन दर्शन में सुनी समस्याएं

टी एल की मीटिंग में कलेक्टर तो साहब ने कहा ड़ीजल पेट्रोल संकट की अफवाहों से रहे दूर.जितनी जरूरत हो उतना ही करें उपयोग. कल जिले में दवा विक्रेताओं की हड़ताल पर भी जरूरतमंदों को जिला प्रशासन उपलब्ध करवाएगा दवाइयां. कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश. जन दर्शन में सुनी समस्याएं kshititech
समय सीमा की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर साहब
टी एल की मीटिंग में कलेक्टर तो साहब ने कहा ड़ीजल पेट्रोल संकट की अफवाहों से रहे दूर.जितनी जरूरत हो उतना ही करें उपयोग. कल जिले में दवा विक्रेताओं की हड़ताल पर भी जरूरतमंदों को जिला प्रशासन उपलब्ध करवाएगा दवाइयां. कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश. जन दर्शन में सुनी समस्याएं kshititech
मंगलवार को कलेक्टर साहब ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

टी एल की मीटिंग में कलेक्टर तो साहब ने कहा ड़ीजल पेट्रोल संकट की अफवाहों से रहे दूर.जितनी जरूरत हो उतना ही करें उपयोग. कल जिले में दवा विक्रेताओं की हड़ताल पर भी जरूरतमंदों को जिला प्रशासन उपलब्ध करवाएगा दवाइयां. कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश. जन दर्शन में सुनी समस्याएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि शासन के मंशानुसार सुशासन तिहार के तहत जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंड के चिन्हांकित स्थलों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। ताकि शिविर में आने वाले आमजन को स्वास्थ्य सम्बन्धी समुचित इलाज किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह अथवा भ्रम पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने अनावश्यक खरीदी एवं भंडारण से बचने की भी अपील की है। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुवे स्वास्थ्य विभाग को सभी एम्बुलेंस वाहनों को दुरुस्त रखने कहा, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने बिजली विभाग को भी विद्युत व्यवस्था का सुचारु एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ तेजी से दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, वनमण्डलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

मेडिकल स्टोर बंद के बीच नहीं रुकेगी दवा सेवा जिला प्रशासन विशेष व्यवस्था।20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विशेष व्यवस्था

शक्ति-जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध में विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मेडिकल स्टोर बंद को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों एवं मरीजों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त औषधि विक्रेताओं, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिला औषधि विक्रेता संघ, सक्ती द्वारा भी आपातकालीन दवा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी मरीज को आकस्मिक दवा आवश्यकता होने पर संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार सदस्य से संपर्क कर आवश्यक दवा प्राप्त की जा सकेगी। आपातकालीन दवा उपलब्धता हेतु नियुक्त सदस्य एवं संपर्क नंबर दिए गए जिनमें विजय डालमिया, सक्ती – 9301233463, विनोद बंसल, सक्ती – 7000292626, अजय अग्रवाल, चंद्रपुर – 9981158736, प्रमोद चंद्रा, मालखरौदा – 9977668843, मनीष अग्रवाल, जैजैपुर – 7987802440, परमानंद जांगड़े, हसौद – 9758555665, पुरू साहू, डभरा – 9300282955, कान्हा अग्रवाल, बाराद्वार – 7974756465 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से दवाओं का संग्रहण न करें तथा नियमित रूप से दवा सेवन करने वाले मरीज चिकित्सकीय परामर्श अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में सुरक्षित रख लें। गंभीर मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों एवं नियमित उपचाराधीन व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की भी अपील की गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 20 मई को ओड़ेकेरा में समाधान शिविर होगा आयोजित।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

शक्ति -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत हायर सेंकेण्डरी स्कूल ओड़ेकेरा में 20 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत आयोजित ओड़ेकेरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत ओडेकेरा, कुटराबोड़, गाड़ामोर,जमडी, देवरघटा, पिसौद, बरदूली, मुक्ता, हरेठीकला, हरेठीखुर्द, भातमाहूल, रीवाडीह, सेंदरी, हरदीडीह,आमाकोनी, चोरभटठी, जर्वे, बहेराडीह बोईरडीह एवं परसाडीह ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु सहायक संचालक उद्यान, जिला सक्ती को ओड़ेकेरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 20 आवेदन हुए प्राप्त

शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रीवापाली निवासी श्री श्याम कुमार उरांव ने दिव्यांग के आधार पर अनुदान प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री सुरेन्द्र दास महंत ने अपने मिटटी के घर आंधी बरसात से क्षतिग्रस्त होने एवं मकान धसकने के कारण शासन से सहायता राशि दिलाए जाने के संबंध, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अमेराडीह निवासी श्री घनश्याम कुर्रे ने मुख्यमंत्री राहत कोष अंतर्गत गंभीर मेडिकल इमरजेंसी एवं आर्थिक सहायता हेतु निवेदन के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेला निवासी श्री सुकलाल सिदार ने सीमांकन करवाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी श्रीमती पुष्पांजलि सोनवानी ने ने ग्राम पंचायत जर्वे में बोर खनन एवं नलकूप स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रानीगांव निवासी श्री गनेश राम ने मनरेगा रोजगार गारंटी में नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम नया बाराद्वार निवासी श्री रामबाबू राठौर ने ग्राम जर्वे स्थित अपनी जमीन का मूल नक्शा बटांकन करने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading