शक्ति में अग्रवाल समाज के जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल को दिया गया न्योता. 11 अक्टूबर को शोभा यात्रा महा आरती एवं जयंती समारोह में शामिल होंगे पवन जी








शक्ति में अग्रवाल समाज के जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल को दिया गया न्योता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -11 अक्टूबर को शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में होने वाले अग्रवाल समाज के श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन अग्रवाल बिलासपुर को मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण दिया गया है। श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के सदस्यों ने 8 अक्टूबर को बिलासपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें निमंत्रण दिया तथा अग्रसेन जयंती दिवस निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा। महा आरती एवं जयंती के मुख्य समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। जिस पर पवन अग्रवाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए अग्रवाल समाज शक्ति का आभार व्यक्त किया है






