शक्ति जिले में SP अंकिता के निर्देश पर डभरा TI की सक्रियता से गांजा मामले का एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, शहडोल से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस महकमे के एएसआई आत्माराम कंवर को एसपी अंकिता शर्मा ने किया कोरबा जिले के लिए स्थानांतरित, आईजी संजीव शुक्ला के निर्देश का किया अंकिता ने पालन

शक्ति जिले में SP अंकिता के निर्देश पर डभरा TI की सक्रियता से गांजा मामले का एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, शहडोल से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस महकमे के एएसआई आत्माराम कंवर को एसपी अंकिता शर्मा ने किया कोरबा जिले के लिए स्थानांतरित, आईजी संजीव शुक्ला के निर्देश का किया अंकिता ने पालन kshititech
डभरा पुलिस की गिरफ्त में गांजा मामले का आरोपी
शक्ति जिले में SP अंकिता के निर्देश पर डभरा TI की सक्रियता से गांजा मामले का एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, शहडोल से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस महकमे के एएसआई आत्माराम कंवर को एसपी अंकिता शर्मा ने किया कोरबा जिले के लिए स्थानांतरित, आईजी संजीव शुक्ला के निर्देश का किया अंकिता ने पालन kshititech
पुलिस महकने के एएसआई आत्माराम कंवर को किया गया कोरबा जिले के लिए रिलीव

शक्ति जिले में SP अंकिता के निर्देश पर डभरा TI की सक्रियता से गांजा मामले का एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, शहडोल से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस महकमे के एएसआई आत्माराम कंवर को एसपी अंकिता शर्मा ने किया कोरबा जिले के लिए स्थानांतरित, आईजी संजीव शुक्ला के निर्देश का किया अंकिता ने पालन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-थाना डभरा जिला सक्ती के अंतर्गत KIA CARENS कार सहित 02 क्विंटल 01 किलो गांजा बरामद किये गये प्रकरण के फरार आरोपी को डभरा पुलिस द्वारा शहडोल (म.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.). अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 27.06.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की एक KIA CARENS कार जिसका नंबर CG 13 F 6113 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर हसौद से डभरा की ओर मेन रोड से आने की सूचना पर बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम घोघरी में नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की एक KIA CARENS कार जिसमे नम्बर CG 13 F 6113 लगा है ग्राम घोघरी मेन रोड राकेश चन्द्रा के घर के सामने बिजली के खम्भे से टकराई और इसी कार मे से दो आदमी भागते हुये दिखे जिन्हे पकड़ने हेतु घेराबंदी किया गया किन्तु नहीं मिले और कार को छोड़कर भाग गये। कार के अंदर में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा 201 पैकेट ब्राउन कलर का पन्नी सेलो टेप से बंधा प्रत्येक पैकेट में 1 किलो भरी हुई, प्रत्येक पैकेट किमती 8000/ रू. कुल जुमला बजन 2 क्विंटल 01 किलो, कुल जुमला किमती 1608000/रू. एवं एक KIA CARENS कार को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 248/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी अनिल कुमार पिता अशोक कुमार साकिन खमतराई हाउसिंग बोर्ड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ०ग०) को दिनांक 28.06.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी मनीष वर्मा पिता कामता प्रसाद वर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन रीकरीटोला बुढार जिला शहडोल (म०प्र०) को उसके गृह ग्राम बुढार शहडोल म.प्र. से लाकर आज दिनाक 07.08.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में सउनि. शंकरलाल साहू, आर. राजु खुंटे, मानसिंह कुर्रे का विशेष योगदान रहा

आई जी साहब के आदेश का एसपी मैडम ने किया पालन

सकती-नवगठित जिला सक्ती में सउनि आत्माराम कंवर जांजगीर-चाम्पा जिला से बल विभाजन के पश्चात् सक्ती जिला आबंटित होने से दिनांक 09.04.2023 से पदस्थ होकर कार्यरत थे। पारिवारिक परेशानी के कारण पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा 03 माह के लिए जिला कोरबा सम्बद्ध किया गया था । बाद में पारिवारिक समस्या को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री संजीव शुक्ला द्वारा सउनि आत्माराम कंवर का स्थानांतरण सक्ती जिले से कोरबा किया गया है। उक्त आदेश के पालन में सक्ती पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सउनि आत्माराम कंवर को आज दिनांक 07.08.2024 को कोरबा के लिए कार्यमुक्त किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading