शक्ति जिले में अवैध शराब के चार अलग-अलग मामले दर्ज,हसौद पुलिस ने बनाये दो मामले तो वही डभरा पुलिस में किया 02 मामला दर्ज,नशे के खिलाफ चल रहा शक्ति पुलिस का विशेष अभियान, प्रतिदिन शक्ति जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हो रहे मामले दर्ज




शक्ति जिले में अवैध शराब के चार अलग-अलग मामले दर्ज,हसौद पुलिस ने बनाये दो मामले तो वही डभरा पुलिस में किया एक मामला दर्ज,नशे के खिलाफ चल रहा शक्ति पुलिस का विशेष अभियान
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-दिनांक: 06.09.2025थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग) द्वारा ग्राम भातमाहुल मे अवैध शराब बिक्री की मिल रही शिकायत पर विशेष अभियान चलाकर ग्राम भातमाहुल मे 01 प्रकरण आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है,अवैध रूप से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार हुआ है,हसौद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए ग्राम भातमाहुल में दबिश देकर आरोपी से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,घटना का विवरण:दिनांक 05.09.2025 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम भातमाहुल का दयादास नवरंग अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे मे रखा है और ग्राहक का तलाश कर रहा है की सूचना पर ग्राम भातमाहुल मे रेड कार्यवाही कर आरोपी – दयादास नवरंग पिता स्वर्गीय चिंताराम नवरंग उम्र 60 साल साकिन भातमाहुल थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से एक सफ़ेद रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा मे करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत:₹1500/- को जब्त किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 06.09.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में, प्र.आर. परमानन्द घृतलहरे , अश्वनी जायसवाल, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजेश यादव, म.आर. प्रतिभा मिरि द्वारा किया गया है
हसौद टी आई नरेंद्र यादव ने किया आबकारी का मामला दर्ज, दो आरोपियों में गिरफ्तार
सक्ति-दिनांक: 06.09.2025थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग.) में अवैध रूप से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार हुए है,थाना हसौद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए विशेष अभियान चलाकर ग्राम देवरघटा में दबिश देकर दो आरोपियों से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया,घटना का विवरण:दिनांक 06.09.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरघटा का तिलक राम दिवाकर एवं सखाराम दिवाकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे मे रखे है और ग्राहक का तलाश कर रहे है की सूचना पर दो अलग-अलग टीम बनाकर ग्राम देवरघटा मे रेड कार्यवाही कर01.आरोपी – तिलक राम दिवाकर पिता भूरथू राम दिवाकर उम्र 47 साल साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत:₹1100/-,02.आरोपी – सखाराम दिवाकर पिता भूरथू राम दिवाकर उम्र 45 साल साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ती के कब्जे से करीब 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत:₹ 700/- को जब्त किया गया ,दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/2025, 159/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 06.09.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में, प्र.आर. परमानन्द घृतलहरे , नंदूराम साहू, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजू खूंटे, राजेश यादव, म.आर. गुरबारी दिनेश द्वारा किया गया है
डभरा पुलिस में करी अवैध शराब पर कार्रवाई, दो अलग-अलग मामले हुए दर्ज
सक्ति-दिनांक: 06.09.2025थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.) में अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है, तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब को किया जब्त,डभरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद सामग्री:अपराध क्रमांक 295/2025,1. बसंत कुमार भारद्वाज पिता गोविंद राम भारद्वाज उम्र 31 साल ग्राम सरायपाली चेचांग,बरामद: 30 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत: ₹3000/-अपराध क्रमांक 296/2025,01 कमल भारद्वाज पिता पूर्व भारद्वाज उम्र 28 वर्ष एवं विधि से संघर्षरत बालक ग्राम मेढआपाली, थाना डभरा,बरामद: 25 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत: ₹2500/- है,घटना का विवरण: थाना प्रभारी डभरा द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे। दिनांक 06.09.2025 को दो अलग-अलग सूचना प्राप्त हुई:पहली सूचना ग्राम सरायपाली चेचांग से प्राप्त हुई कि वहां बसंत कुमार भारद्वाज अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है।दूसरी सूचना ग्राम मेढआपाली से मिली कि कमल भारद्वाज, विधि से संघर्षरत बालक दोनों अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु बैग रखकर चैत्रीय भाटा की ओर आ रहा है कि दोनों सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹5500/-) को जब्त किया गया।तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/2025 एवं 296/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 06.09.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले अधिकारीगण:सहायक उप निरीक्षक एच.एन. ताम्रकार, प्रधान आरक्षक हेमंत राठौर आर. एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे, मिरिश साहू, डभरा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध उसकी कड़ी निगरानी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस प्रकार की कार्यवाहियाँ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।



