शक्ति जिले में पुलिस विभाग के आरक्षक ने थाने के अंदर कर ली आत्महत्या. आत्महत्या का कारण अज्ञात. पुलिस जुटी पूरे मामले की जांच में.आरक्षक के परिवार में पसरा सन्नाटा




शक्ति जिले में पुलिस विभाग के आरक्षक ने थाने के अंदर कर ली आत्महत्या. आत्महत्या का कारण अज्ञात. पुलिस जुटी पूरे मामले की जांच में.आरक्षक के परिवार में पसरा सन्नाटा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -25 जुलाई को शक्ति जिले के हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की तैयारी के बीच एक खबर आई जिसने पूरे जिले की पुलिस को हिला दिया सक्ती जिले के हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय कुमार लहरे ने थाने की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के तुरंत बाद साथी कर्मियों ने शव को नीचे उतारकर हसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।खबर लगते ही आरक्षक के घर कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आंखें नम थीं और सवाल एक ही था – “ऐसा क्यों हुआ?” फिलहाल परिजन भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही विभाग में काउंसलिंग और सहयोग की व्यवस्था पर भी चर्चा शुरू हो गई है।







