छत्तीसगढ़ में मनरेगा के बदले नाम VB-G RAMG के लिए भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, प्रदेश स्तर पर 4 जनवरी को हुआ समन्वय समिति का गठन

छत्तीसगढ़ में मनरेगा के बदले नाम VB-G RAMG के लिए भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, प्रदेश स्तर पर 4 जनवरी को हुआ समन्वय समिति का गठन kshititech

छत्तीसगढ़ में मनरेगा के बदले नाम VB-G RAMG के लिए भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, प्रदेश स्तर पर 4 जनवरी को हुआ समन्वय समिति का गठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विगत लंबे समय से चले आ रहे महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के नाम को विगत दोनों विधेयक पेश कर परिवर्तित कर दिया है, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने गांव गांव तक इस बदले हुए नाम को लेकर ग्रामीण लोगों तक एक जन जागरण अभियान चलाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार “VB-G RAM G जनजागरण अभियान” के समन्वय हेतु प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। जिसमें यशवंत जैन संयोजक, पूनम चन्द्राकर सदस्य, नीलकंठ टेकाम सदस्य, डॉ. राजीव सिंह सदस्य,आलोक सिंह ठाकुर सदस्य, कृष्णबिहारी जायसवाल सदस्य नियुक्त किए गए हैं, उपरोक्त आदेश 4 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के डॉ. नवीन मारकण्डे प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी किया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading